लाइव टीवी

कोरोना के नाम पर सब्जी लेने गईं 2 महिला डॉक्टरों से छेड़छाड़, थप्पड़ मारकर किया उत्पीड़न

Updated Apr 10, 2020 | 11:54 IST

सब्जी लेने गईं दो महिलाओं के साथ उत्पीड़न औऱ हमले का एक मामला राजधानी दिल्ली में सामने आया है। कोरोना वायरस के नाम पर शख्स ने दोनों बहनों से साथ बदसलूकी की।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspGetty Images
डॉक्टरों का उत्पीड़न करने पर शख्स गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुख्य बातें
  • महिला डॉक्टरों को सब्जी खरीदते देख भड़का शख्स, की बदसलूकी
  • बहस करते हुए महिला डॉक्टर को मारा थप्पड़, बहन के रोकने पर उसे गलत ढंग से छुआ
  • पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली: बतौर इंटीरियर डिजायनर काम करने वाले एक 42 वर्षीय शख्स को पुलिस ने कथित तौर पर गिरफ्तार कर लिया है। शख्स पर दो महिला डॉक्टरों को उत्पीड़न का शिकार बनाने, बदसलूकी करने और हमला करने आरोप है। दक्षिणी दिल्ली में बीते बुधवार रात को डॉक्टर सब्जी खरीदने के लिए गई थीं और इसी दौरान शख्स ने उन्हें निशाना बनाया। कथित तौर पर शख्स ने डॉक्टरों को मास्क न पहने देखकर उन पर कोरोना वायरस फैलाने का आरोप लगाया। जब महिला डॉक्टरों ने शख्स के व्यवहार का विरोध किया तो शख्स ने उनके साथ मारपीट की।

पुलिस का कहना है कि आरोपी गुलमोहर एनक्लेब में रहता है और उसने महिला डॉक्टरों का विरोध करते हुए उन पर सब्जी की दुकान पर भीड़ लगाने का आरोप लगाया। साथ ही उनसे घर वापस लौट जाने की बात भी कही।

एक महिला ने इस बारे में बोलते हुए कहा कि महिला डॉक्टर सामाजिक दूरी के नियम से परिचित थीं और इसका पालन भी कर रही थी लेकिन शख्स ने उकसाने की कोशिश की औऱ सबक सिखाने की धमकी भी दीष।

इसके बाद उसने अचानक एक महिला डॉक्टर को थप्पड़ मार दिया, जब उसकी बहन ने इसका विरोध करने की कोशिश की तो उसे पकड़कर गलत तरीके से छूने की कोशिश की। साउथ दिल्ली के डीसीपी अतुल ठाकुर ने मामले पर बोलते हुए कहा कि शख्स के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और बाद में उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया।