लाइव टीवी

Indore: चोरनी गैंग! सेल्स गर्ल्स को बातों में उलझाकर मिनटों में गायब कर दी जूलरी, CCTV में कैद हुई घटना

Updated Sep 26, 2021 | 18:04 IST

मध्‍य प्रदेश में एक जूलरी शॉप में सोने के झुमके खरीदने का बहाना बनाकर गई महिलाओं ने मिनटों में वहां से जूलरी से भरा बॉक्‍स गायब कर दिया। यह घटना CCTV में कैद हो गई।

Loading ...
चोरनी गैंग! सेल्स गर्ल्स को बातों में उलझाकर मिनटों में गायब कर दी जूलरी, CCTV में कैद हुई घटना

इंदौर : मध्‍य प्रदेश के इंदौर से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें तीन महिलाओं को जूलरी शॉप से सोने के झुमकों का बॉक्‍स चुराते देखा जा सकता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह महिलाएं सेल्स गर्ल्‍स को बातों में उलझाकर सोने के झुमकों का बॉक्‍स गायब कर देते हैं। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

महिलाएं जूलरी शॉप में सोने के झुमके खरीदने का बहाना बनाकर घुसी थीं। कुछ ही देर में उन महिलाओं ने दो सेल्‍स गर्ल्‍स को बातों में उलझा लिया और फिर सोने के झुमकों का बॉक्‍स गायब कर दिया। बॉक्‍स में छह झुमके थे। यह घटना दोपहर करीब 1:15 बजे की है, जब तीन महिलाएं आईं और उन्‍होंने सेल्‍स गर्ल्‍स से आभूषण दिखाने को कहा।

एक सेल्सगर्ल महिला को आभूषण दिखा रही थी, जबकि दूसरी सेल्सगर्ल अन्‍य महिला को झुमके दिखा रही थी। तीसरी महिला बीच में खड़ी हो गई थी। महिला ने झुमके पसंद नहीं आने पर एक बॉक्‍स तो तुरंत रख दिया और दो अन्‍य बॉक्स में वह झुमके देखने लगी। पलक झपकते ही महिला ने सोने के झुमकों से भरा बॉक्‍स पैरों के बीच दबा लिया।

महिलाओं ने कुछ देर तक झुमके पसंद नहीं करने का बहाना बनाया और बिना कुछ खरीदारी किए चली गई। बाद में जब सेल्स गर्ल्‍स ने बॉक्‍स गिने तो पता चला कि छह जोड़े झुमकों से भरा बॉक्स गायब है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिलाओं का पता लगा रही है।