लाइव टीवी

Kolkata: 5 साल के बेटे के सामने पत्नी के सिर पर स्क्रूड्राइवर से किया हमला, बचाव करने पर फेंका तेजाब

Updated Feb 14, 2020 | 11:16 IST

Kolkata Crime News: कोलकाता में व्यक्ति ने अपनी पत्नी के ऊपर स्क्रूड्राइवर से हमला किया इसके बाद उसने उस पर तेजाब फेंक कर हमला कर दिया।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
पत्नी पर किया तेजाब से हमला

कोलकाता : कोलकाता में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के विवाहेत्तर संबंध रखने के शक में उस पर तेजाब फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति ने महिला पर तेजाब फेंकने से पहले स्क्रू ड्राइवर से भी हमला किया था। महिला दक्षिणी कोलकाता में अपने दो बच्चों के साथ रहती थी। महिला के गर्दन और हाथ झुलस गए हैं।

पुलिस ने बताया कि घटना के समय उसका पांच साल का बेटा मौजूद था। यह घटना बच्चे के स्कूल के सामने हुई और पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। 30 वर्षीय व्यक्ति को अपनी पत्नी के ऊपर तेजाब से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि तेजाब से हमला करने के पहले उसने अपनी पत्नी के ऊपर स्क्रूड्राइवर से हमला किया था। मामला सब अर्बन कोलकाता का है। 

महिला अपने बेटे को लंच ब्रेक के समय स्कूल में टिफिन देने के लिए गई थी। कस्बा पुलिस स्टेशन के सीनियर ऑफिसर ने ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुबह के साढ़े 11 बजे थे और कई पेरेंट्स और छात्र स्कूल में मौजूद थे। उसी समय एक व्यक्ति आकर महिला के सिर पर पीछे से स्क्रूड्राइवर से वार कर दिया।

जब उसने अपना बचाव करने की कोशिश की तो उसने उस पर तेजाब से हमला कर दिया। ये मामला एक प्राइवेट स्कूल के सामने का है। वहां मौजूद दुकानदारों ने आरोपी जयंता दास को भागने के क्रम में पकड़ लिया। आरोपी को मौके पर से गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला को इलाज के लिए फौरन अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी एक इलेक्ट्रीशियन के तौर पर काम करता है। शुरुआती जांच के मुताबिक कपल के बीच शादी को लेकर मनमुटाव था। वह अपनी पत्नी के ऊपर विवाहेतर संबंधों को लेकर शक करता रहता था और इसी कारण दोनों में झगड़े होते रहते थे।   

पुलिस ने बताया कि महिला के ऊपर तेजाब का हालांकि ज्यादा असर नहीं पड़ा है लेकिन उसके सिर के पीछे स्क्रूड्राइवर से हमले का गहरा जख्म है। उसकी हालत फिलहाल स्थिर है।