लाइव टीवी

इलाज कराने क्लीनिक गई लड़की, डॉक्टर ने नशे का इंजेक्शन देकर किया रेप

Updated May 13, 2020 | 12:44 IST

Doctor Rapes Patient in Indore: लॉकडाउन के दौरान इंदौर में एक डॉक्टर ने युवती के साथ बलात्कार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Loading ...
सांकेतिक फोटो (तस्वीर साभार- unsplash)

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में लॉकडाउन के चलते लोगों घरों में बंद हैं। वहीं, इस वायरस से जंग में स्वास्थ्यकर्मी पहली कतार में है और लगातार डटे हुए हैं। लोग स्वास्थ्यकर्मियों को असली हीरो बता रहे हैं। इस बीच कोरोना संकट के दौर में मध्य प्रदेश के इंदौर में एक बेहद शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां के मानवता नगर इलाके में एक निजी क्लिनिक चलाने वाले डॉक्टर ने एक युवती को अपनी हवस का शिकार बना लिया। डॉक्टर ने महिला को नशे का इंजेक्शन लगाकर बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने डॉक्टर  को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान डॉक्टर नागेंद्र के तौर पर हुई है।

युवती की दो दिन पहले तबीयत हो गई थी

इंदौर में डॉक्टर के लॉकडाउन में निजी क्लिनिक खोले जाने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि इसपर पाबंदी है। इंदौर में कुछ वक्त पहले दो निजी क्लिनिक चलाने वाले डॉक्टरों की कोरोना से मौत हो चुकी है। ऐसे में डॉक्टर नागेंद्र क्लिनिक खोल लोगों का इलाज कैसे कर रहे थे? पुलिस फिलहाल युवती से बलात्कार का मामला सामने आने के बाद सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवती की दो दिन पहले तबीयत हो गई थी। इसके बाद उसने मानवता नगर इलाके में डॉक्टर नागेंद्र के क्लीनिक से इलाज कराने का फैसला किया।

युवती ने ट्रीटमेंट समझकर इंजेक्शन लगवाया

जब पीड़िता क्लिनिक पर इलाज के लिए गई तो डॉक्टर ने इंजेक्शन लगा दिया। युवती ने ट्रीटमेंट का हिस्सा समझकर इंजेक्शन लगवा लिया। इंजेक्शन देने के कुछ ही देर में लड़की बेहोश हो गई। हालांकि, लड़की के होश में आने के बाद डॉक्टर की घिनौती हरकत से पर्द उठा गया। पीड़िता ने घर पहुंचने के बाद परिवार को घटना के बारे में बताया। युवती ने मंगलवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया।