लाइव टीवी

5 साल के बेटे ने बिस्तर गीला किया तो सौतेले बाप ने गुप्तांग पर किया हमला, पटक-पटकर ले ली जान

Updated Jul 31, 2020 | 18:25 IST

मध्य प्रदेश में एक सौतेले बाप ने 5 वर्षीय मासूम की जान इसलिए ले ली क्योंकि उस बच्चे ने बिस्तर में शौच कर दी थी।

Loading ...
बेटे ने बिस्तर गीला किया, बाप ने गुप्तांग पर हमला कर ली जान
मुख्य बातें
  • हैवानियत पर उतरा सौतेला बाप, मासूम को बिस्तर गीला करने की मिली जानलेवा सजा
  • आरोपी दरिंदे पिता ने मासूम के गुप्तांग पर किया झाड़ू से हमला
  • बच्चे की हत्या करने के बाद हुआ फरार, पुलिस में दर्ज हुआ मामला

रतलाम: मध्य प्रदेश के मंदसौर में एक कलयुगी बाप ने अपने पांच साल के सौतेल बेटे के साथ जो हरकत की है उससे इंसानियत भी शर्मशार हो जाए।  आरोपी शख्स ने कथित तौर पर बिस्तर गीला करने की सजा के रूप में बच्चे के गुप्तांग में झाडू़ डाल दिया और इसके बाद उसने कथित तौर पर पटक-पटकर बच्चे की हत्या कर दी। मामला मध्य प्रदेश के मंदसौर का है। इतना ही नहीं आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर भी शक था और इसके बाद उसने पत्नी नजमा पर भी चाकू से हमला किया लेकिन नजमा किसी तरह भागने में सफल रही।

पूरा मामला
दैनिक भास्कर की खबर के अनुसार, बुधवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे आरोपी जफर नयापुर वर्कर्स कॉलोनी स्थित अपने घर पर लौटा था। इसके बाद नजमा खाना लाई तो आरोपी ने खाने की थाली को फेंक दिया। इसके बाद नज़मा ने फिर अपने पति के लिए बिस्तर लगाया और बर्तन साफ ​​करने चली गईं। इस बीच, आरोपी ने अपने सौतेले बेटे नूर की पिटाई शुरू कर दी। जफर कथित रूप से नूर से इसलिए परेशान था क्योंकि उसने लगभग दो दिन पहले बिस्तर गीला कर दिया था।


गुप्तांग में डाली झाड़ू
आरोपी ने कथित तौर पर 5 साल के लड़के के प्राइवेट पार्ट में झाड़ू डाल दी। इसके बाद जब नजमा अपने बच्चे नूर को बचाने के लिए दौड़ी तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया। इस दौरान आरोपी ने 5 साल के बच्चे की बेरहमी से पिटाई कर पटक-पटककर उसकी जान ले ली। नाबालिग लड़के के चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आईं। नूर के रोने के बाद जफर मौके से भाग गया। नज़मा ने बच्चे को होश में लाने की कोशिश की और नाकाम होने पर उसे अस्पताल पहुँचाया। अस्पताल के डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

आरोपी को थी शराब की लत
महिला ने इस घटना के बाद पुलिस से संपर्क किया और शिकायत के संबंध में शिकायत दर्ज कराई। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, वारदात के समय आरोपी की मां जोहरा, बड़ा भाई इकबाल, बहन सन्नो घर पर थी। जफर एक अपराधी किस्म का शख्स था जो मजदूरी करता है। जफर की यह पहली शादी थी।