लाइव टीवी

बाइक नहीं होने पर वैलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड ने दिया था ताना, लड़के ने चुरा लिए 8 मोटरसाइकिल

Updated Mar 08, 2020 | 12:15 IST

अपनी गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने के लिए एक शख्स ने कई बाइक चुराए। वैलेंटाइन डे पर उसे ताने मिले थे कि उसके पास बाइक नहीं है इसके बाद उसने ये कदम उठाया।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
बाइक चुराने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार (Source: Pixabay)
मुख्य बातें
  • वैलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड ने दिया लड़के को ताना कि उसके पास बाइक नहीं है
  • गर्लफ्रेंड की बात का इतना असर हुआ कि लड़के ने 8 बाइक चुरा ली
  • पुलिस ने उसे शनिवार को अपने दोस्त के साथ गिरफ्तार कर लिया

नई दिल्ली : वैलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड को ब्वॉयफ्रेंड को ताना मारते हुए कहा था कि उसके पास बाइक तक नहीं है। गर्लफ्रेंड की बात का लड़के पर ऐसा असर पड़ा कि वह चोरी पर उतर आया औऱ उसने 8 बाइक चुरा ली। दिल्ली पुलिस ने शनिवार को एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसने अपनी गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने के लिए कई बाइक चुराए थे।

दिल्ली पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान ललित के तौर पर हुई है। ललित को गर्लफ्रेंड ने ताना दिया था उसके पास एक भी बाइक नहीं है जिसके बाद उसने बाइक चुराने का अपना आइडिया अपने फ्रेंड को बताया। इसके बाद दोनों ने मिलकर बाइक चुराने का धंधा शुरू कर दिया।  

प्लान हो गया फेल
लेकिन उनका प्लान जल्द ही फेल हो गया पुलिस की स्पेशल टीम ने द्वारका से उन दोनों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि जब लगातार बाइक चोरी की घटनाएं पुलिस में रिपोर्ट की जाने लगी तो पुलिस ने इन मामलों की छानबीन शुरू की। 6 मार्च को पुलिस को सुराग मिला कि दो क्रमिनिल द्वारका में मौजूद हैं।

बिना नंबर प्लेट की बाइक 
खुफिया जानकारी को फॉलो करते हुए पुलिस ने द्वारका में छापा मारा। दोनों संदिग्धों को एक बाइक पर जाते हुए पकड़ा गया। उनकी ये बाइक 1.8 लाख की थी। उस बाइक पर नंबर प्लेट नहीं था। इसे देखते ही पुलिस का शक पुख्ता हो गया। उन्हें फौरन पुलिस ने पकड़ लिया।

बाइक से मिला सबूत
जब बाइक की जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि इस महंगी बाइक की चोरी की रिपोर्ट 21 फरवरी को दिल्ली के बिंदापुर इलाके में दर्ज कराई गई थी। पूछताछ में जल्द ही दोनों संदिग्धों ने अपना अपराध कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि 7 अन्य बाइक उन्होंने चोरी कि हैं। आरोपी ललित मूल रुप से बिहार का रहने वाला है और यहां एक पानी के प्लांट में काम करता है।

बिहार का है रहने वाला
वह 9वीं कक्षा पास है और अक्सर पार्टियों में आता जाता रहता था और गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने की कोशिश करता रहता था। लेकिन जब वैलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड ने उसे बाइक के लिए ताना दिया तो उसे ये बाद दिल तक हर्ट कर गई और फिर उसने बाइक चुराने का प्लान बना लिया।