लाइव टीवी

MP: नाबालिग के साथ रेप, रेप का वीडियो व्हाट्सएप ग्रुप पर किया वायरल

Updated Oct 04, 2020 | 14:46 IST

मध्य प्रदेश के दमोह जिले के एक गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ रेप किया गया जिसके बाद उसका वीडियो व्हाट्सएप पर वायरल कर दिया गया।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
नाबालिग का रेप

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश के दमोह जिले के एक गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। नाबालिग के साथ रेप का वीडियो व्हाट्सएप ग्रुप पर भी वायरल कर दिया गया है जिसके बाद इलाके में इस घटना को लेकर बेहद आक्रोश है। वीडियो क्लिप वायरल होने के तुरंत बाद पुलिस हरकत में आई। वीडियो को वायरल करने के आरोप में पुलिस ने 25 ग्रामीणों को गिरफ्तार किया है। 

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया और इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। 

पुलिस ने 25 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मुख्य संदिग्ध अरुण पटेल और 15 वर्षीय लड़के को गिरफ्तार किया है जिसने कथित तौर पर अश्लील वीडियो रिकॉर्ड की थी। कथित तौर पर, 22 सितंबर को लड़की के साथ बलात्कार किया गया था।

जानकारी के मुताबिक दोनों आरोपी वीडियो का उपयोग करके लड़की को ब्लैकमेल कर रहे थे। शुक्रवार को गांव के एक व्हाट्सएप ग्रुप पर अश्लील वीडियो पोस्ट किया गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में हस्तक्षेप किया।

शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक पुलिस ने कुल 25 लोगों को गिरफ्तार किया जिसके बाद वीडियो डिलीट कराया गया। दमोह के एडिशनल एसपी शिवकुमार सिंह ने द टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, 'हमने साइबर सेल की मदद लेकर व्हाट्सएप ग्रुप के सभी सदस्यों को को पता लगाया और गिरफ्तार किया।
उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (बलात्कार) और पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया।