लाइव टीवी

बेटी का रेप कराने के लिए हायर किए दंबंग,  इस बात से नाराज हो गई थी मां

Updated Jun 19, 2020 | 16:05 IST

Mother hires thugs to rape daughter : यूगांडा में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मां ने अपनी बेटी को सबक सिखाने के लिए उसका रेप कराया।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspPTI
यूगांडा में मां ने बेटी का कराया रेप। -प्रतीकात्मक तस्वीर
मुख्य बातें
  • सौतेला पिता लड़की का लंबे समय से कर रहा था यौन उत्पीड़न
  • लड़की ने इसके खिलाफ आवाज उठाई तो मां ने सबक सिखाने की ठानी
  • मां ने अपनी बेटी का रेप करने के लिए चार से छह गुर्गोंं पर किराए पर बुलाया

कंपाला : यूगांडा में एक मां ने अपनी बेटी को सबक सिखाने और उसका गुरूर तोड़ने के लिए जो कदम उठाया उसे जानने के बाद आप दंग रह जाएंगे। इस बेरहम मां ने अपनी लड़की का रेप करने के लिए दबंगों को 'हायर' किया। यह घटना यूगांडा की है। यूगांडा की मीडिया पर्सनाल्टी फेथ मुलुंगी ने इस घटना की जानकारी दी है। मुलुंगी का दावा है कि इस मां ने लड़की का गुरूर तोड़ने और उसे सबक सिखाने के लिए उसका रेप कराने की ठानी और इसके लिए उसने दंबंगों को हायर किया। लड़की का कसूर बस इतना था कि उसने सौतेले पिता द्वारा किए जा रहे अपने यौन उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाई। 

'सौतेले पिता ने किया यौन उत्पीड़न'
इस घटना का जिक्र करते हुए मुलुंगी ने ट्विटर पर कहा, 'पीड़ित लड़की का कहना है कि उसके परिवार का हिस्सा बनने के बाद सौतेला पिता उसका यौन उत्पीड़न करता आया है। इसके खिलाफ उसने आवाज उठाई। यह बात उसकी मां को नागवार गुजरी। इसके बाद उसकी मां ने अपनी लड़की का गुरूर तोड़ने और उसका रेप करने के लिए किराए पर गुर्गे बुलाए।'

अंडरग्रेजुएट छात्रा है लड़की
मुलुंगी का कहना है कि पीड़ित लड़की यूनिवर्सिटी की अंडरग्रेजुएट छात्रा है। अब वह अपनी सुरक्षा के लिए अपनी दादी के साथ रहने लगी है। उन्होंने कहा, 'चूंकि लड़की ने अपनी दर्द भरी कहना का थोड़ा हिस्सा दुनिया के सामने लाने के लिए कहा है, इसलिए मैं उसकी कहानी सबके सामने ला रही हूं। यह लड़की एक खाते-पीते परिवार से नहीं आती है।'

उन्होंने कहा, 'लड़की का कहना है कि जबसे वह याद कर पाती है तबसे उसे रेप की घटनाएं याद आती हैं और ताजा घटना ने उसकी यातनाओं को और बढ़ा दिया है।' मीडियाकर्मी ने आगे कहा, 'लड़की को सबक सिखाने के लिए चार-छह लोगों को हायर किया गया। इस घटना के बाद डॉक्टरी उपचार भी उसे नहीं मिला है।'