लाइव टीवी

ये कैसी मां..अपनी नवजात बच्ची को चलते वॉशिंग मशीन में डाल दिया, दी ये दलील

Updated Jan 27, 2020 | 18:47 IST

मां और बच्चे के बीच के निस्वार्थ रिश्ते को दागदार बनाने वाली इस महिला की कहानी रुह कंपा देगी। इसने अपनी नवजात बेटी को चलते वॉशिंग मशीन के अंदर डाल दिया।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
मां ने नवजात को वॉशिंग मशीन के अंदर डाला (Credit: Pixabay)

नई दिल्ली : मां और उसके बच्चे के बीच का रिश्ता निस्वार्थ होता है। हर बच्चा अपनी मां के लिए उसके कलेजे का टुकड़ा होता है। एक मां की शक्ति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह अपने बच्चे की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। लेकिन यही मां अगर अपने बच्चे की ही जान लेने पर उतारु हो जाए तो उसे मां की संज्ञा नहीं दी जा सकती है। 

एक रुह कंपा देने वाला मामला रूस से सामने आया है जिसमें ऐसी ही एक मां ने अपनी नवजात बच्ची को चालू वॉशिंग मशीन में डाल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। महिला पेशे से हेयरड्रेसर बताई जाती है। ये उसका चौथा बच्चा था। उसने दावा किया कि वह प्रीमैच्योर बेबी थी और उसने मृत पैदा लिया था। 

महिला के खिलाफ उसके पति ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी है जिसकी जांच की जा रही है। महिला की उम्र 31 साल है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वीकेंड पर पति ने अपनी पत्नी के हाथ खून से सने देखे जिसके बाद उसने एंबुलेंस को बुलाया। पुलिस ने भी इस बात की पुष्टि की है कि बच्चे को वॉशिंग मशीन में डाला गया था। आरोपी महिला का दावा है कि वह बच्चा मृत था।

पुलिस के मुताबिक महिला का इलाज किया जा रहा है। उधर जिसने भी ये खबर सुनी वह हैरान था। उसके दोस्तों का कहना था कि वह एक अच्छी और केयरिंग मां थी। वह एक पॉपुलर हेयरड्रेसर है। उसके पहली शादी से एक बेटा था जबकि दूसरी शादी से उसके दो बेटियां थीं। ये उसका चौथा बच्चा होता।

लोगों का कहना है कि इस तरह क्रूर तरीके से बच्चे की जान लेने के पीछे कौई कारण नहीं हो सकता है। उसने बताया कि बच्चा प्रीमैच्योर और मृत पैदा हुआ था। कुछ दोस्तों का कहना है कि उसकी अक्सर अपने पति से लड़ाई होती रहती थी लेकिन ये झगड़ा कभी भी सामने नहीं आया हमें अभी भी यकीन नहीं आ रहा है कि उसने ऐसा कुछ किया है।