लाइव टीवी

Odisha: दहेज की भेंट चढ़ी महिला, पति की गैर-मौजूदगी में ससुरालवालों ने चारपाई से बांधकर जिंदा जलाया

Updated Feb 07, 2020 | 20:10 IST

woman set on fire in Odisha, ओड़िशा के केंद्रपाड़ा में एक महिला दहेज की भेंट चढ़ गई। दहेज नहीं मिलने पर ससुराल वालों ने उसे जिंदा जला दिया।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
दहेज के कारण महिला को जलाया जिंदा

केंद्रपाड़ा : ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में बीते शनिवार को ससुराल वालों ने दहेज के लिए 21 वर्षीय महिला को जिंदा जला दिया था। मौत से लड़ रही पीड़िता ने घटना के एक सप्ताह बाद शुक्रवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि 60 प्रतिशत तक झुलस चुकी रश्मिता साहू ने कटक के एससीबी मेडिकल कालेज एंड हॉस्पिटल में बृहस्पतिवार रात को दम तोड़ दिया।

पुलिस ने कहा कि उन्होंने पीड़िता के सास-ससुर और ननद को गिरफ्तार कर लिया है और दो अन्य संदिग्ध अभी भी फरार हैं।
पुलिस ने बताया कि पांच लोगों ने कथित तौर पर महिला को चारपाई से बांधा और उस पर किरोसीन डाल कर आग लगा दी। पड़ोसियों ने महिला को बचाया था।

पुलिस ने महिला के मृत्यु पूर्व बयान के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि महिला का पति ओमान में नलसाज का काम करता है और वह अपराध में शामिल नहीं था। उन्होंने बताया कि महिला की शादी जून 2018 में हुई थी और तभी से उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।