लाइव टीवी

शादी की पहली रात से पहले शख्स को मिला पत्नी का अश्लील वीडियो, नाराजगी में उठाया ये कदम

Updated Mar 17, 2020 | 16:51 IST

एक शख्स ने अपनी पत्नी पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शादी के बाद शख्स से पत्नी के प्रेमी ने संपर्क किया और उसे अश्लील तस्वीरें भेजीं।

Loading ...
प्रतीकात्मक तस्वीर
मुख्य बातें
  • पति ने पत्नी पर लगाया धोखा देने का आरोप, अश्लील तस्वीरों के आधार पर की जांच की मांग
  • शादी के बाद फोन पर प्रेमी ने भेजी महिला की आपत्तिजनक तस्वीरें
  • प्रेमी का दावा- इंगेजमेंट के बाद भी महिला के साथ बनाए शारीरिक संबंध

बेंगलुरु: एक 31 वर्षीय नवविवाहित शख्स ने अपनी पत्नी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। शादी के दौरान ही शख्स को अपनी पत्नी की कुछ तस्वीरें और वीडियो मिले जिसमें वह आपत्तिजनक स्थिति में किसी और पुरुष के साथ नजर आ रही है।

शख्स सुब्रमन्यानगर का रहने वाला है और उसकी शादी चिकमगलूर की एक महिला के साथ कर्नाटक के हासन जिले में 24 नवंबर 2019 को हुई थी। जून में दोनों की इंगेजमेंट हुई थी। शख्स एक प्राइवेट फर्म में काम करता है जबकि महिला एक सरकारी कर्मचारी है।

पुलिस में शिकायत दर्ज करने वाले शख्स ने कहा कि उसने इंगेजमेंट पर 1.2 लाख रुपए और शादी पर 7.6 लाख रुपए खर्च किए थे। 15 दिसंबर को दोनों की सुहाग रात थी।

शख्स ने बताया, '13 दिसंबर की रात को मुझे फेसबुक मैसेजर बॉक्स में अपनी पत्नी का एक फोटो मिला जिसमें वह किसी और शख्स के साथ कामुक अंदाज में दिख रही थी। तस्वीरों के साथ एक मोबाइल नंबर भी भेजा गया था। मैंने नंबर डायल किया और जिस शख्स ने फोन उठाया उसने बताया कि मेरी पत्नी और वह पिछले 7 साल से रिलेशन में हैं।'

फोन पर बात कर रहे शख्स ने बताया कि 30 जून 2019 के बाद भी महिला ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद रिपोर्ट लिखाने वाले पीड़ित शख्स को फोन पर 10 और 12 दिसंबर को बातचीत के स्क्रीनशॉट भी मिले। फोन पर तस्वीरें भेजने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़ित शख्स ने बताया कि वह मानसिक तनाव से होकर गुजर रहा है और उसका परिवार अब भी झटके से नहीं उबरा है। उसने महिला पर जानबूझकर ठगी करने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि महिला के परिवार को भी उसके रिश्ते के बारे में पता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।