लाइव टीवी

Punjab: युवक को पेड़ से बांधा, चेहरा काला किया और जूतों की माला पहनाई, ये है वजह

Updated Jul 18, 2020 | 12:49 IST

पंजाब के लुधियाना के एक गांव में एक युवक को पेड़ से बांधा गया, उसके चेहरे पर कालिख पोती गई और उसे जूतों की माला पहनाई गई। दरअसल, वो एक नाबालिग लड़की के साथ भाग गया था।

Loading ...
युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया
मुख्य बातें
  • युवक और नाबालिग लड़की लुधियाना के कूम कलां इलाके के पास एक ही इलाके में रहते हैं
  • नाबालिग लड़की के परिवार ने दोनों के भागने की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी
  • पुलिस ने पहले लड़की के परिवार को दोनों के बारे में पता चल गया था

नई दिल्ली: पंजाब के लुधियाना के एक गांव में एक युवक का सार्वजनिक रूप से अपमान किया गया। दरअसल, युवक एक नाबालिग लड़की के साथ भाग गया था। बाद में पकड़े जाने पर लड़की के परिवार ने युवक के साथ ऐसा व्यवहार किया। नाबालिग लड़की के परिवार ने दोनों को पकड़ लिया  और फिर कथित तौर पर एक पेड़ से युवक को बांध दिया, उसके चेहरे को काला कर दिया गया और उसे जूते की माला पहनाई गई। बाद में युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

यह घटना जिले के कूम कलां इलाके के पास एक गांव में हुई। गिरफ्तार युवक और नाबालिग लड़की एक ही मोहल्ले में रहते हैं। दोनों एक-दूसरे से प्रेम करने लगे और बाद में उन्होंने भागने का फैसला किया। नाबालिग लड़की के परिवार ने कूम कलां पुलिस से संपर्क किया और 8 जून को शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर, पुलिस ने युवक के खिलाफ नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज किया। 

इससे पहले कि पुलिस दोनों का पता लगा पाती, लड़की के परिवार को उस जगह के बारे में पता चला जहां वे रह रहे थे। 16 जून की सुबह उन्हें परिवार द्वारा गांव लाया गया। उन्होंने युवक को एक पेड़ से बांध दिया। बाद में उसका चेहरा काला कर दिया और उसे जूतों की माला पहनाई। युवक को कुछ ग्रामीणों ने बचाया, जिन्होंने बाद में पुलिस को सूचित किया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।