लाइव टीवी

Telangana Rape:13 साल की लड़की से उसका पिता ही करता रहा रेप, सौतेली मां मदद को आगे आई

Updated Jun 01, 2020 | 10:54 IST

Telangana news in Hindi: तेलंगाना के विकाराबाद जिले में एक हैवान पिता अपनी ही 13 साल की लड़की के साथ रेप करता रहा और ऐसा उसने लॉकडाउन के दौरान कई बार किया।

Loading ...
लॉकडाउन के दौरान नाबालिग लड़की के साथ कई बार बलात्कार किया गया (प्रतीकात्मक फोटो)
मुख्य बातें
  • तेलंगाना के विकाराबाद में लॉकडाउन पीरियड में एक हैवान पिता ने बेटी का किया रेप
  • लॉकडाउन के दौरान पिता ने अपनी इस नाबालिग लड़की के साथ कई बार बलात्कार किया
  • 35 साल के आरोपी शख्स ने चार बार शादी रचाई थी, पीड़िता उसकी तीसरी पत्नी की संतान है

हैदराबाद: पिता और बेटी का रिश्ता बेहद खास होता है, एक पिता अपनी बेटी के अरमानों के लिए कुछ भी कर गुजरता है, मगर ये कलियुग है यहां हैवानों की भी कमी नहीं, तेलंगाना (Telangana) से एक घृणित अपराध का एक मामला सामने आया है यहां के विकाराबाद जिले में लॉकडाउन की अवधि के दौरान एक 13 साल की लड़की के साथ उसके पिता द्वारा कथित रूप से कई बार बलात्कार (Rape) किया गया। पीड़िता दूसरे जिले के एक धार्मिक स्कूल में पढ़ता थी और मार्च में देशव्यापी लॉकडाउन से पहले घर लौटी थी।

यह घटना करनकोट पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में सामने आई है जहां एक 35 साल के आरोपी दैनिक मजदूरी ने चार बार शादी रचाई थी, उनकी पहली दो शादियाँ तलाक के साथ खत्म हुईं, जबकि उनकी तीसरी पत्नी का निधन हो गया।

पीड़ित लड़की का जन्म उसकी तीसरी पत्नी से हुआ था। वर्तमान में, वह अपनी माँ, अपनी पत्नी, अपने बेटे के साथ रह रहा था। कोरोना महामारी के कारण मार्च में शैक्षणिक संस्थान बंद होने के कारण पीड़ित लड़की अपने घर वापस आ गई।

घर के सदस्य इस काली करतूस से अंजान!

'टाइम्स ऑफ इंडिया' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, घर लौटने के बाद लॉकडाउन के दौरान नाबालिग लड़की के साथ कई बार बलात्कार किया गया। वहीं परिवार के सदस्यों का कहना है कि उन्हें आरोपी व्यक्ति के जघन्य अपराध के बारे में पता नहीं था। कथित तौर पर, पीड़िता को एक त्योहार से पहले यौन उत्पीड़न किया गया था जिसे हाल ही में मनाया गया था, पिता ने धमकी दी थी कि अगर उसने किसी को कुछ भी बताया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतना होगा।

हालांकि, कुछ दिनों पहले पीड़िता ने अपनी सौतेली माँ को अपनी आपबीती सुनाई, जिसने पुलिस से संपर्क किया और उसके खिलाफ शिकायत दर्ज की। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 375 (बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO Act) अधिनियम की अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मध्य प्रदेश के मुरैना भी एक पिता बना था हैवान

वहीं हाल ही में एक अन्य घटना में, एक 18 वर्षीय लड़की का मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में उसके पिता द्वारा लॉकडाउन के दौरान दो बार कथित रूप से बलात्कार किया गया था। लड़की ने दावा किया कि उसकी मां को उसके पिता के अपराध के बारे में पता था लेकिन वह मूकदर्शक बनी रही।

हालांकि, लड़की के माता-पिता ने उनके खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों को खारिज कर दिया और कहा कि उनकी बेटी उन्हें एक लड़के के साथ उसके रिश्ते पर आपत्ति जताते हुए उन्हें आरोपित कर रही है।