लाइव टीवी

पायलट पति की प्रताड़ना से हारी महिला, किया सुसाइड, सोशल मीडिया पर सुना गई अपनी पीड़ा

Updated Jun 28, 2020 | 09:42 IST

तेलंगाना के शमशाबाद में एक महिला ने आत्महत्या कर ली। खुद को खत्म करने से पहले उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उसने अपने पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।

Loading ...
पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है
मुख्य बातें
  • महिला ने खुद को खत्म करने से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया
  • महिला ने वीडियो में पति पर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया
  • महिला ने सुसाइड नोट में अपने पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का भी जिक्र किया

नई दिल्ली: आत्महत्या करने से पहले 32 साल की महिला ने अपने पति पर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए एक दिल दहला देने वाला वीडियो रिकॉर्ड किया। गुरुवार रात सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करने के तुरंत बाद महिला ने फांसी लगा ली। मृतक महिला की पहचान लावण्या लहरी के रूप में हुई है, जो अपने पति वेंकटेश्वरलू के साथ तेलंगाना के शमशाबाद के रल्लागुडा में रहती थी। उसका पति पेशे से पायलट है।

पिछले साल तक वह एक आईटी फर्म के साथ काम करती थी। पुलिस ने कहा कि दंपति की शादी को 8 साल हो गए थे और उनकी कोई संतान नहीं थी। 'द टाइम्स ऑफ इंडिया' से बात करते हुए RGI एयरपोर्ट इंस्पेक्टर विजय कुमार ने कहा, 'मृतक महिला को उसके पति द्वारा शादी के आठ साल बाद भी बच्चे पैदा नहीं करने के लिए परेशान किया जा रहा था।'

कुमार ने कहा कि महिला ने सुसाइड नोट भी छोड़ है, जिसमें पति पर विवाहेतर संबंध का आरोप लगाया गया है। वीडियो में महिला को उसके पति पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए सुना जा सकता है। 

पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, मृतक महिला के माता-पिता को उनके रिश्तेदारों द्वारा वीडियो के बारे में बताया गया। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखा। उसके माता-पिता ने तुरंत वेंकटेश्वरलू से संपर्क किया। जब वह रात 11:30 बजे उसके पास जांच के लिए गया, तो वो फांसी पर लटकी मिली। महिला को तुरंत पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। महिला के वीडियो और सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने वेंकटेश्वरलू के खिलाफ अपराध दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। आगे की जांच जारी है।