लाइव टीवी

Crime News: उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर गर्भवती की कनपटी पर मारी गोली, कुछ माह पहले ही हुई थी शादी

Updated May 30, 2022 | 20:42 IST

Crime News: यूपी में बदमाश अब घरों में घुसकर गंभीर अपराध करने से भी नही चूक रहे हैं। महराजगंज थाना पुलिस के अनुसार अराजी अमानी गांव की रहने वाली 30 वर्षीय अंतिमा पर जानलेवा हमला किया गया। रविवार रात अंतिमा अपने पति संत विजय के साथ घर के आंगन में सो रही थी। इसी दौरान कुछ बदमाश घर में घुसे और अंतिमा की कनपटी पर गोली मार दी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
घर में घुस कर महिला को मारी गोली (प्रतीकात्मक फोटो)
मुख्य बातें
  • उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के महराजगंज थाने का मामला
  • कुछ दिन पहले भी बदमाशों ने किया था पीड़ित परिवार पर हमला
  • नन्हे मेहमान के आने का इंतजार कर रहा था परिवार, आई मौत की खबर

Crime News: उत्तर प्रदेश में पुलिस की सख्ती के बावजूद बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। बदमाश अब घरों में घुसकर गंभीर अपराध करने से भी नही चूक रहे हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले का है। यहां के महराजगंज थाना क्षेत्र में आने वाले अराजी अमानी गांव में रविवार देर रात कुछ बदमाशों ने घर में घुसकर एक गर्भवती को गोली मार दी। 

हैरानी की बात तो ये है कि, घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य घर पर ही मौजूद थे। हत्याकांड की खबर जैसे ही गांव में फैली मानों सनसनी फैल गई। ग्रामीण घर पर एकत्रित होने लगे। गर्भवती की मौत के बाद परिजनों का रो—रोकर हाल बुरा है। वहीं पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है। 

ऐसे दिया हत्याकांड को अंजाम 

महराजगंज थाना पुलिस के अनुसार, अराजी अमानी गांव की रहने वाली 30 वर्षीय अंतिमा पर जानलेवा हमला किया गया। रविवार रात अंतिमा अपने पति संत विजय के साथ घर के आंगन में सो रही थी। इसी दौरान कुछ बदमाश घर में घुसे और अंतिमा की कनपटी पर गोली मार दी। अचानक हुए इस हमले के बारे में परिवार के अन्य सदस्य और संत विजय कुछ समझ पाता, इससे पहले ही बदमाश मौके से फरार हो गए। अंतिमा की शादी करीब छह माह पूर्व ही हुई थी। वह गर्भवती थी। घर में सभी नन्हें मेहमान के आने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन इससे पहले ही अंतिमा को बदमाशों ने मौत के घाट उतार दिया। इस हत्याकांड के बाद परिवारजनों का रो—रोकर बुरा हाल है। 

पति ने करवाया नामजद मामला दर्ज  

परिजनों ने बताया कि, वे तुरंत अंतिमा को अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर प​हुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सुपुर्द किया। पुलिस ने बताया कि, संत विजय की शिकायत पर कुछ लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। विजय ने पुलिस को बताया कि, कुछ दिन पहले भी कुछ लोगों ने उसके घर पर हमला कर दिया था। जिसमें विजय और उसके पिता बाल—बाल बचे थे।