लाइव टीवी

UP: साक्षी मिश्रा के पति अजितेश ने सरेआम की गुंडागर्दी, पहुंचा सलाखों के पीछे

Updated May 30, 2020 | 14:53 IST

साक्षी मिश्रा से प्रेम विवाह करने के बाद चर्चा में आए अजितेश की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल हुआ है। साक्षी बरेली से बीजेपी विधायक पप्पू भरतौल की बेटी हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
पुलिस ने अजितेश को किया गिरफ्तार।
मुख्य बातें
  • साक्षी मिश्रा के पति अजितेश को गिरफ्तार किया गया है
  • पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है
  • साक्षी-अजितेश अंतर्जातीय विवाह के बाद चर्चा में आए थे

बरेली: उत्तर-प्रदेश के बरेली से बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी मिश्रा से लव मैरिज करने के बाद सुर्खियों में रहे अजितेश एक बार चर्चा में हैं। इस बार अजितेश पारिवारिक कारणों से नहीं बल्कि गुंडागर्दी करने के चलते चर्चा में आया हैं। अजितेश पर बीती रात अपने साथी के साथ मिलकर एक युवक को पीटने का आरोप है। अजितेश ने युवक की पिटाई सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि उसने बाइक से उसकी एसयूवी को ओवरटेक किया था। इतना ही नहीं पुलिस जब अजितेश को पकड़कर प्रेमनगर थाने ले गई तो उसने वहां पर भी जमकर हंगामा और गाली गलौज किया। घटना प्रेमनगर थाना क्षेत्र के राजेन्द्र नगर चौराहे की है। पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।

एसयूवी बाइक के आगे लगाई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजितेश ने दवा कारोबारी प्रदीप कुमार के बेटे दीपांशु माहेश्वरी को सरेआम पीटा और उसका मोबाइल भी छीन लिया। दीपांशु शुक्रवार रात को अपने पिता की दवाई लेने गया थे। लौटते वक्त एक एसयूवी को उन्होंने ओवरटेक करने की कोशिश की। इसके बाद एसयूवी ड्राइवर ने गाड़ी उनकी बाइक के आगे लगा दी। गाड़ी से उतरते ही दोनों दीपांशु पर टूट पड़े। उन्होंने दीपांशु को बेरहमी से पीटा था, जिसकी वजह उसे गंभीर चोटें आई हैं। आरोप है कि अजितेश ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। अजितेश की इस गुंडागर्दी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वह अब सलाखों के पीछे है।

कैसे चर्चा में आया था अजितेश

अजितेश पिछले साल साक्षी मिश्रा से अंतर्जातीय विवाह करके चर्चा में आया था। साक्षी अपने घर से अचानक चली गई थीं और परिवारवालों की मर्जी के खिलाफ अजितेश से लव मैरिज कर ली थी। शादी के कुछ दिन बाद 10 दोनों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया था और अपनी जान को खतरा बताया था। साक्षी ने एक अन्य वीडियो में अपने पिता, भाई और पिता के करीबी रासे जान को खतरा बताया था। अजितेश और साक्षी का ये वीडियो तेजी से वायरल हुए थे, जिसके बाद दोनों काफी दिनों तक सुर्खियों में छाए रहे थे।