लाइव टीवी

फिल्मी है ये कहानी; पति-पत्नी बनकर होटल में ठहरे थे, महिला की हुई ऐसे मौत, अब हो रहे खुलासे

Updated Jan 28, 2020 | 11:54 IST

Vrindavan: वृंदावन के एक होटल में पति-पत्नी के रूप में परिचय देकर ठहरे महिला-पुरुष बेहोशी की हालत में मिले। महिला की मौत हो गई, जबकि पुरुष अस्पताल में है। अब इस मामले में खुलासे हो रहे हैं।

Loading ...
वृंदावन के होटल में महिला की जहर खाने से मौत

नई दिल्ली: मथुरा के वृंदावन के एक होटल में एक महिला और एक पुरुष पति-पत्नी के रूप में परिचय देकर ठहरते थे, लेकिन सोमवार को दोनों बेहोशी की हालत में मिले। दोनों को अस्पताल ले जाया गया तो महिला को मृत घोषित कर दिया जबकि पुरुष को दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया। इस मामले में जैसी बातें सामने आ रही हैं, पुलिस ने इससे इनकार नहीं किया है कि ये हत्या नहीं हो सकती है।

शख्स का नाम शेजी खान (40) है, जबकि युवती बिहार की रहने वाली ममता मिश्रा थी। संदेह है कि वो शेजी खान के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में उसके दिल्ली के पश्चिमपुरी स्थित क्वार्टर पर रह रही थी। वो उसका पति नहीं था। इस रहस्य से तब पर्दा हटा जब मृतका के वास्तविक पति और परिवार के सदस्य वृंदावन पहुंचे। उसके पति ने कहा कि ममता नई दिल्ली के लिए बिहार से रवाना हुई थीं लेकिन वह वृंदावन कैसे पहुंचीं यह रहस्य है।

SSP शलभ माथुर ने कहा, 'महिला एक पुरुष के साथ वृंदावन आई थी। जहरीला खाना खाने से महिला की मौत हो गई। पुलिस खान से पूछताछ कर रही है जिसमें यह सामने आया कि महिला पिछले तीन साल से उस आदमी को जानती थी। पुलिस जांच कर रही है कि दोनों व्यक्तियों ने जहरीला खाना खाया या महिला को उस आदमी द्वारा खाना खाने दिया गया।' 

इस मामले में आगे की जांच जारी है। महिला और पुरुष एक दिन पूर्व ही वहां आकर ठहरे थे। जब सुबह बड़ी देर तक उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तब ताला तोड़कर देखा गया तो दोनों बेहोश मिले।