लाइव टीवी

मुंबई में महिला को मारा, पीटा और धक्का दिया, बोला- जो करना है करो, वीडियो हुआ वायरल, एक्शन में आई पुलिस, 3 हिरासत में

Updated Sep 01, 2022 | 19:45 IST

मुंबई के कमाठीपुरा इलाके में एक शर्मनाक घटना घटी। एक व्यक्ति ने एक महिला को धक्का मारा पीटा। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने केस दर्ज कर तीन लोगों हिरासत में लिया।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
मुंबई में महिला के साथ दुर्व्यवहार

मुंबई : मुंबई के कमाठीपुरा इलाके में एक हैरान कर देने वाली घटना में एक शख्स को एक महिला को धक्का मारते और पीटते देखा गया। घटना का पता तब चला जब 28 अगस्त को एक वीडियो वायरल हुआ। महिला की दुकान के सामने उसकी मर्जी के बिना बांस के खंभे खड़े करने को लेकर विवाद शुरू हो गया। मुंबई पुलिस ने कहा कि नागपाड़ा पुलिस स्टेशन में एक गैर-संज्ञेय अपराध दर्ज किया गया।

मुंबई पुलिस ने बताया कि नागपाड़ा पुलिस ने विनोद अर्गिल, राजू अर्गले और सतीश लाड नाम के तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने आईपीसी की आपराधिक धारा 7 की धारा 323,337,506 504,509 के तहत मामला दर्ज किया।

पुरुष और महिला दोनों को एक-दूसरे को गालियां देते हुए देखा जा सकता है, जबकि स्थानीय लोगों और राहगीरों ने झगड़ा देखा। पुरुष ने महिला को कई बार थप्पड़ मारते और धक्का देते हुए देखा जा सकता है, जो हर बार धक्का देने पर रोती और चिल्लाती हुई दिखाई देती है। वीडियो में शख्स को यह कहते हुए सुना जा सकता है, 'जो करना है करो, जिसे चाहो लाओ।' बाद में, एक और आदमी मौके पर आता है और उसे दूर भगाता हुआ दिखाई देता है जबकि महिला रोती हुई दिख रही थी। मामले में आगे की जांच की जा रही है।