लाइव टीवी

Aatmaram Tomar: बागपत में BJP नेता आत्माराम तोमर मृत मिले, गला दबाकर हत्या की आशंका

Updated Sep 10, 2021 | 09:10 IST

Aatmaram Tomar Dead : जानकारी के मुताबिक तोमर अपने घर पर अकेले रहते थे। आशंका है कि उनकी हत्या गला दबाकर की गई है। वह छतरौली से भाजपा के टिकट पर विस चुनाव भी लड़ चुके थे।

Loading ...

नई दिल्ली : बागपत में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता आत्माराम तोमर अपने आवास पर मृत पाए गए हैं। पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री तोमर अपने आवास पर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिले हैं। जानकारी के मुताबिक तोमर अपने घर पर अकेले रहते थे। आशंका है कि उनकी हत्या गला दबाकर की गई है। वह छतरौली से भाजपा के टिकट पर विस चुनाव भी लड़ चुके थे। बताया जा रहा है कि बदमाश उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी भी लेकर गए हैं। पुलिस भाजपा नेता की मौत की वजहों का पता लगाने में जुटी है।