लाइव टीवी

AAP Candidate List Delhi 2020: सभी 70 उम्मीदवारों की सूची जारी, केजरीवाल नई दिल्ली से लड़ेंगे चुनाव

Updated Jan 14, 2020 | 19:57 IST

AAP Candidate List for Delhi Election 2020: आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए लिस्ट जारी कर दी है। अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पटपड़गंज से चुनाव लडेंगे।

Loading ...
आम आदमी पार्टी के संस्थापक हैं अरविंद केजरीवाल
मुख्य बातें
  • आम आदमी पार्टी ने सभी 70 विधानसभाओं के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की
  • कुछ मौजूदा विधायकों का कटा टिकट, ज्यादातर विधायकों पर भरोसा
  • आप ने दलबदलुओं को भी दिया टिकट, महाबल मिश्रा के बेटे विनय मिश्रा को द्वारका से टिकट

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सभी 70 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। सीएम अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया एक बार फिर पटपड़गंज से किस्मत आजमाएंगे। बता दें कि 2015 के चुनाव में आप को प्रचंड जीत हासिल हुई थी। पार्टी को 70 में से 67 सीटों पर कामयाबी मिली थी। बीजेपी के खाते में सिर्फ तीन सीट गई थी और कांग्रेस का सुपड़ा साफ हो गया था।

2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को करीब 54 फीसद मत हासिल हुए थे जबकि बीजेपी के खाते में करीब 35 फीसद आए। कांग्रेस का प्रदर्शन खराब रहा और महज 6 फीसद मतों के साथ संतोष करना पड़ा। अगर बात 2019 के आम चुनाव की बात करें तो बीजेपी को 65 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल हुई थी जबकि आम आदमी पार्टी को भारी नुकासन का सामना करना पड़ा।
आप की तरफ से उम्मीदवारों की सूची जारी

विधानसभा उम्मीदवार
नरेला शरद चौहान
बुराड़ी संजीव झा
तिमारपुर दिलीप पांडेय
आदर्शनगर  पवन शर्मा
बादली अजेश यादव
रिठाला महिंदर गोयल
बवाना जयभगवान उपकार
मुंडका धर्मपाल लाकड़ा
किराड़ी  रितुराज झा
सुल्तानपुर माजरा मुकेश कुमार अहलावत
नागलोई जाट रघुविंदर शौकीन
मंगोलपुरी राखी बिड़लान
रोहिणी राजेश नामा बंशीवाला
शालीमार बाग बंदना कुमारी
शकुरबस्ती सतेंद्र जैन
त्रिनगर जीतेंद्र तोमर
वजीरपुर राजेश गुप्ता
मॉडल टाउन अखिलेश पति त्रिपाठी
सदर बाजार सोमदत्त
चांदनी चौक प्रहलाद सिंह साहनी
मटिया महल  शोएब इबाल
बल्लीमरान इमरान हुसैन
करोलबाग विशेष रवि
पटेल नगर राज कुमार आनंद
मोतीनगर शिव चरण गोयल
मादीपुर गिरीश सोनी
राजौरी गार्डेन धनवती चंदेला
हरिनगर राज कुमारी ढिल्लन
तिलकनगर जरनैल सिंह
जनकपुरी राजेश ऋषि
विकासपुरी महिंदर यादव
उत्तम नगर नरेश बाल्यान
द्वारका विनय कुमार
मटियाला गुलाब सिंह यादव
नजफगढ़ कैलाश गहलोत
बिजवासन बी एस जून
पालम भावना गौर
दिल्ली कैंटोनमेंट बीरेंद्र सिंह कादियान
राजेंद्र नगर राघव चड्ढा
नई दिल्ली अरविंद केजरीवाल
जंगपुरा प्रवीन कुमार
कस्तुरबा नगर मदन लाल
मालवीय नगर  सोमनाथ भारती
आर के पुरम  प्रमिला टोकस
महरौली नरेश यादव
छतरपुर करन सिंह तंवर
देवली प्रकाश जरवाल
अंबेडकरनगर अजय दत्त
संगम विहार दिनेश मोहनिया
ग्रेटर कैलाश सौरभ भारद्वाज
कालकाजी आतिशी
तुगलकाबाद सही राम पहलवान
बदरपुर राम सिंह नेताजी
ओखला  अमानतुल्ला खां
त्रिलोकपुरी रोहित कुमार महरौलिया
कोंडली कुलदीप कुमार मोनू
पटपड़गंज मनीष सिसोदिया
लक्ष्मीनगर नितिन त्यागी
विश्नासनगर दीपक सिंगला
कृष्णा नगर  एस के बग्गा
गांधी नगर नवीन चौधरी दीपू
शाहदरा राम निवास गोयल
सीमापुरी राजेंद्र पाल गौतम
रोहतास नगर सरिता सिंह
सीलमपुर अब्दुल रहमान
घोंडा एस डी शर्मा
बाबरपुर गोपाल राय
गोकलपुर चौधरी सुरेंद्र कुमार
मुस्तफाबाद हाजी यूनुस
करावल नगर  दुर्गेश पाठक


विधानसभा चुनाव से पहले नेता एक तरफ से दूसरे दलों की तरफ रुख कर रहे हैं। कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में शुमार शोएब इकबाल ने आप का दामन थाम लिया है तो पश्चिमी दिल्ली में कांग्रेस के बड़े चेहरों में से एक महाबल मिश्रा के बेटे विनय शर्मा आप में शामिल हो चुके हैं। 

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।