लाइव टीवी

अब दिल्ली में आप भी कटवा सकेंगे अपने बाल, इन-इन चीजों को मिली छूट 

Updated Jun 01, 2020 | 14:48 IST

Delhi Government's new guideline on Lockdown: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को लॉकडाउन में और ढील देने की घोषणा की। दिल्ली में अब नाई और सैलून की दुकान खोलने की इजाजत दे दी गई है।

Loading ...
दिल्ली में अब खुलेंगी नाई की दुकानें।
मुख्य बातें
  • दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवासियों के लिए राहत की घोषणा की
  • अब दिल्ली सरकार ने राजधानी में नाई और सैलून की दुकानें खोलने की छूट दे दी है
  • दो पहिया और चार पहिया वाहनों पर लॉकडाउन से पहले की तरह लोग बैठ सकेंगे

नई दिल्ली : देश से लॉकडाउन चरणबद्ध तरीके से हटाए जाने की घोषणा के बाद दिल्ली सरकार ने सोमवार को अहम घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में सभी दुकानों को खोलने के लिए निर्देश जारी किए। दिल्ली सरकार के इस निर्देश के मुताबिक राजधानी में अब नाई की दुकान और सैलून खुलेंगे लेकिन स्पा पर रोक अभी जारी रहेगी। मुख्यमंत्री ने यातायात व्यवस्था पर भी ढील देने की घोषणा की। केजरीवाल ने कहा कि ऑटो, ई-रिक्शा, ग्रामीण सेवा में यात्रियों के बैठाने पर जो पहले निर्देश दिए गए थे उसे वापस लिया जा रहा है। अब इन वाहनों में लॉकडाउन से पहले की तरह यात्री यात्रा कर सकेंगे।

केजरीवाल ने चार पहिया और दो पहिया वाहनों पर भी लोगों के बैठने के लिए निर्धारित तय सीमा को हटा दिया है। चार पहिया और दो पहिया वाहनों पर पहले की तरह लोग यात्रा कर सकेंगे। आइए जानते हैं कि मुख्यमंत्री केजरीवाल के संबोधन की मुख्य बातें

  1. राजधानी दिल्ली में अब सभी दुकानों खुल सकेंगी। पहले ऑड-ईवन नियमों का होता था पालन।
  2. सभी औद्योगिक क्षेत्रों को खोलने की मिली अनुमति।
  3. रात नौ बजे से सुबह पांच पंजे तक जरूरी सेवाओं को छोड़ घर से बाहर निकलने पर रोक।
  4. चार पहिया और दो पहिया वाहनों पर पहले की तरह लोग बैठ सकेंगे।
  5. अब नाई की दुकानें और सैलून खुलेंगे। स्पा सेंटर अभी बंद रहेंगे। 
  6. ग्रामीण सेवा, ई-रिक्शा और ऑटो में पहले की तरह यात्री बैठ सकेंगे।
  7. हरियाणा,  यूपी बॉर्डर एक सप्ताह के लिए सील, बॉर्डर खोलने पर सीएम ने मांगे सुझाव।
  8. दिल्ली की स्वास्थ्य सेवा देश के अन्य राज्यों एवं शहरों से बेहतर।
  9. केजरीवाल चाहते हैं कि यहां के अस्पतालों में पहले दिल्ली के लोगों का हो इलाज।
  10. मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्य राज्यों से लोग बड़ी संख्या में इलाज कराने दिल्ली आते हैं।
  11. पिछले पांच सालों में दिल्ली के अस्पतालों की हालत सुधारने का दावा, बेड की कमी नहीं। 

केजरीवाल ने कहा, 'आज तक मुझे आप लोगों को बहुत स्नेह और निश्वास मिला। इसी भरोसे पर हम दिल्ली में आज काम कर पा रहे हैं। कई बार ऐसी चुनौतियां हमारे सामने आईं जिनका समाधान नहीं निकल पा रहा था। इसके लिए मैं कई बार आप लोगों के समक्ष आया। आपसे मार्गदर्शन एवं सुझाव लिया। आपके मार्गदर्शन एवं सुझावों को हमने लागू भी किया। पिछले दिनों लॉकडाउन पर 5 लाख लोगों ने अपने सुझाव दिए। मैं दिल्लीवासियों से जानना चाहता हूं कि क्या दिल्ली के बॉर्डर को खोले जाएं या नहीं। दिल्ली में कोविड-19 के बढ़ते मामले चिंतनीय हैं लेकिन घबराने की जरूरत नहीं। बॉर्डर खोले जाने से बड़ी संख्या में लोग इलाज कराने के लिए दिल्ली आएंगे। हम चाहते हैं कि दिल्ली की स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ पहले यहां के लोगों को मिले।'
 

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।