लाइव टीवी

DU छात्रा को सालभर से परेशान कर रहा था रेलवे कर्मी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

अनुज मिश्रा | SPECIAL CORRESPONDENT
Updated Apr 08, 2022 | 18:31 IST

दिल्‍ली पुलिस ने दिल्‍ली यूनिवर्सिटी की छात्रा को बीते एक साल से परेशान किए जाने के मामले में एक रेलवे कर्मी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह लड़की का पीछा कर रहा था और सोशल मीडिया पर उसके बारे में अभद्र टिप्‍पणी करता था।

Loading ...
DU छात्रा को सालभर से परेशान कर रहा था रेलवे कर्मी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

नई दिल्‍ली : दिल्‍ली पुलिस ने युवती को परेशान करने के मामले में रेलवे के एक कर्मचारी को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि वह बीते एक साल से दिल्‍ली विश्‍वविद्यालय की एक छात्रा को परेशान कर रहा था। वह न केवल उसका पीछा करता था, बल्कि सोशल मीडिया पर लड़की के बारे में अभद्र टिप्‍पणी भी करता था।

डीयू की सेकंड ईयर की छात्रा ने दिल्ली के नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट पुलिस को शिकयत दी थी, जिसमें उसने बताया कि एक सिरफिरा बीते कई महीनों से सोशल मीडिया पर उसके बारे में गलत पोस्ट लिखा रहा है, उसे परेशान कर रहा है, आरोपी अपनी पहचान छिपाकर सोशल मीडिया पर लड़की के बारे में अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता था।

महीनों से लड़की का पीछा कर रहा था मनचला, पिता ने जड़ा थप्पड़, फिर इस तरह लिया बदला

लड़की का पीछा करता था आरोपी

आरोपी रेलवे में काम करता है। छात्रा का कहना है कि जब वह कॉलेज से निकली तो आरोपी उसका पीछा करने लगा। उसने तभी पुलिस को फोन कर दिया और बताया कि एक लड़का उसे फॉलो कर रहा है। पुलिस आसपास ही मौजूद थी और उसने मौके से ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

लड़की का पीछा करने पर यूनिवर्सिटी से निष्कासित हुआ भारतवंशी छात्र, ब्रिटेन छोड़कर जाना होगा हांगकांग

आरोपी के पकड़े जाने के बाद पता चला कि वह लड़की का पुराना जानने वाला है। पांच साल पहले तक दोनों दोस्त थे, लेकिन फिर उनकी बातचीत खत्म हो गई। आरोपी की पोस्टिंग अजमेर में है। पुलिस के मुताबिक, वह अजमेर से ही पोस्ट डालता था। बाद में वह अजमेर से लड़की के कॉलेज पहुंचा और उसका पीछा करने लगा। आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

Delhi News in Hindi (दिल्ली न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।