लाइव टीवी

Aligarh BJP Candidate: बीजेपी ने अलीगढ़ से मुक्ता राजा को बनाया उम्मीदवार

Updated Jan 19, 2022 | 22:34 IST

Aligarh BJP Candidate: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश की अलीगढ़ विधानसभा सीट से मुक्ता राजा को उम्मीदवार बनाया है।

Loading ...
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अलीगढ़ विधानसभा सीट से श्री मती मुक्ता राजा को अपना उम्मीदवार बनाया है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की ये तीसरी लिस्ट है। इससे पहले भाजपा ने 18 जनवरी को दूसरी लिस्ट जारी की थी जिसमें 2 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था। उससे पहले 15 जनवरी को बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। पार्टी अभी तक 110 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। 

पार्टी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने अलीगढ़ से श्रीमती मुक्ता राजा को उम्मीदवार बनाने को मंजूरी दी है। मुक्ता राजा अलीगढ़ से भाजपा के विधायक संजीव राजा की पत्नी हैं। करीब 22 साल पुराने एक मामले में अदालत ने संजीव राजा को दो साल की सजा सुनाई थी। राजा ने उच्च न्यायालय में इस फैसले पर रोक के लिए अपील दायर की हुई है।

UP BJP Candidates List 2022: बीजेपी ने जारी उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, इन नामों पर लगी मुहर

UP BJP Candidates List 2022: पहले चरण के लिए 57 उम्मीदवारों का ऐलान, देखें लिस्ट