लाइव टीवी

3 Years of Sanju: 'संजू' बनने के लिए रणबीर ने बढ़ाया था 15 किलो वजन, आधी रात से शुरू होता था मेकअप

Updated Jun 29, 2021 | 19:31 IST

How Ranbir Kapoor prepare for His role in Sanju: निर्देशक राजकुमार हिरानी की फ‍िल्‍म संजू की रिलीज को तीन साल पूरे हो चुके हैं। आइये जानते हैं कि संजू बनने के लिए रणबीर कपूर ने कितने पापड़ बेले थे।

Loading ...
Ranbir Kapoor as Sanju
मुख्य बातें
  • विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी द्वारा निर्मित संजू 29 जून 2018 को रिलीज हुई थी। 
  • संजय दत्‍त के जीवन पर आधारित संजू में रणबीर कपूर ने निभाया था संजू का रोल।
  • फ‍िल्‍म में मनीषा कोइराला, विक्‍की कौशल, परेश रावल, अनुष्का शर्मा, दीया मिर्जा और सोनम कपूर जैसे कलाकार थे।

How Ranbir Kapoor prepare for His role in Sanju: निर्देशक राजकुमार हिरानी की फ‍िल्‍म संजू की रिलीज को तीन साल पूरे हो चुके हैं। ‘संजू’ हिंदी सिनेमा की सबसे सफल फिल्मों से एक हैं।  यह फ‍िल्‍म बॉलीवुड एक्‍टर संजय दत्‍त के जीवन पर आधारित थी। फ‍िल्‍म में संजय दत्‍त के जीवन के उतार-चढ़ाव, उनके करियर से लेकर अफेयर तक की हर बात को खूबसूरती के साथ पर्दे पर उतारा गया था। इस फ‍िल्‍म में अभिनेता रणबीर कपूर ने उनका रोल निभाया था और इस रोल के लिए उन्‍हें खूब प्रशंसा मिली थी। रणबीर कपूर ने संजय दत्‍त बनने के लिए खूब पसीना बहाया था और जी तोड़ मेहनत की थी। 

पहले घटाया फ‍िर बढ़ाया वजन

रणबीर कपूर ने उनका अंदाज, चलने-फ‍िरने का स्‍टाइल, सब कुछ हूबहू कॉपी कर लिया था। हालांकि इसके लिए रणबीर कपूर को और उनके स्‍टाइल‍िस्‍ट को काफी मेहनत करनी पड़ी थी। आइये जानते हैं कि संजू बनने के लिए रणबीर कपूर ने कितने पापड़ बेले थे। 'संजू' के लिए रणबीर को पहले 10 किलो वजन घटाना पड़ा था। फिर फिल्म के सेकेंड हॉफ के लिए रणबीर को 15 किलो वजन बढ़ाना पड़ा था। रणबीर ने इसके लिए काफी एक्सरसाइज की और अपनी दिन की डाइट भी दोगुनी कर दी थी। 

Watch- SANJU: Ranbir Kapoor to Sanjay Dutt - The Transformation 

आधी रात शुरू होता था मेकअप 
खुद रणबीर ने बताया कि संजू का लुक लेने के लिए रात के 3 बजे से उनका मेकअप शुरू हो जाता था और यह करीब 7 या 8 बजे तक चलता था। इसके लिए वह 2 बजे घर से निकल जाते थे। फ‍िल्‍म की शूटिंग के दौरान रणबीर 4 से 5 घंटे ही सोते थे। कई लोगों को लगता था कि रणबीर कैसे संजय दत्‍त के रोल में फिट बैठेंगे लेकिन जब उनका लुक सामने आया तो सब दंग रह गए थे। संजू के लुक में रणबीर को पहचानना तक मुश्‍किल हो गया था।

बता दें कि रणबीर कपूर के अलावा इस फ‍िल्‍म में मनीषा कोइराला, विक्‍की कौशल, परेश रावल, अनुष्का शर्मा, दीया मिर्जा और सोनम कपूर जैसे कलाकार थे। विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी द्वारा निर्मित यह फ़िल्म 29 जून 2018 को रिलीज हुई थी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।