लाइव टीवी

Aaradhya Bachchan Birthday: मां ऐश और दादा अमिताभ समेत पूरे परिवार की लाडली हैं आराध्या, ये तस्वीरें हैं सबूत

Updated Nov 16, 2019 | 16:15 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Aaradhya Bachchan Turns 8: आज अभिषेक और ऐश्वर्या की बेटी आराध्या बच्चन का बर्थडे है और वो 8 साल की हो गईं हैं। उनके जन्मदिन पर हम आपको बता रहे हैं उनसे जुड़ी कुछ बातें।

Loading ...
8 साल की हुईं Aaradhya Bachchan
मुख्य बातें
  • अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन का आज बर्थडे है
  • आराध्या का जन्म 16 नवंबर 2011 को हुआ था और आज वो 8 साल की हो गईं हैं
  • आराध्या अपने परिवार की लाडली हैं और अक्सर फैमिली के साथ उनकी तस्वीरें सामने आती रहती हैं

बॉलीवुड के सुपरस्टार की पोती और अभिषेक बच्चन व ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या का जन्म 16 नवंबर 2011 को हुआ था। आराध्या के जन्म के समय पूरे देश में खुशियां मनाई गईं थीं और सभी उनकी पहली झलक देखने को बेकरार थे। आज आराध्या 8 साल की हो गईं हैं और अक्सर खबरों में रहती हैं। 

आराध्या इंडस्ट्री के सबसे क्यूट बच्चों में से एक हैं और जब भी पैपराजी के सामने आती हैं, हमेशा मुस्कुराती हैं और पोज देती हैं। लेकिन अक्सर उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया जाता है। ऐश अक्सर आराध्या का हाथ थामे नजर आती हैं और इसे लेकर लोग सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करते हैं। लोगों का कहना है कि ऐश को आराध्या को आजादी देनी चाहिए तभी वो इंडिपेंडेंट बनेगी। तो वहीं कुछ लोग यह तक पूछ लेते हैं कि क्या आराध्या खुद नहीं चल सकतीं?

बेटी का हाथ पकड़कर चलने को लेकर ऐश ने कहा था कि फोटोग्राफर्स तस्वीरें लेने के लिए पीछे भागते हैं और मां होने के नाते आराध्या का ध्यान रखेंगी। इसके साथ ही ऐश ने कहा कि जिन लोगों को इस बात से परेशानी है कि मैं आराध्या का हाथ पकड़कर चलती हूं, उनके साथ मैं सहानुभूति रखती हूं। 

हालांकि ऐसा नहीं है कि सोशल मीडिया पर लोग केवल उनके खिलाफ ही कमेंट करते  हैं। कई फैंस उनकी तारीफ भी करते हैं। फैंस अक्सर कमेंट कर कहते हैं कि आराध्या बहुत विनम्र हैं और हमेशा फोटोग्राफर्स की तरफ देखकर मुस्कुराती हैं। 

लेकिन बता दें कि आराध्या काफी शरारती हैं और अपने घर की लाडली हैं। अक्सर उनकी तस्वीरें सामने आती हैं जिनमें वो अपने पेरेंट्स या दादा के साथ मस्ती करती नजर आती हैं। आराध्या की कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं जिनमें वो अपनी फैमिली के साथ मस्ती करती दिखती हैं।

आराध्या के बारे में बात करते हुए ऐश ने बताया था कि वो अब पैपराजी के साथ कंफर्टेबल हैं। उन्होंने कहा था कि आराध्या बचपन से इसी कल्चर में पली बढ़ी हैं और इसकी आदी हो गई हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।