लाइव टीवी

आश्रम फेम Tridha Choudhury ने पवन सिंह संग किया रोमांस, भोजपुरी गाने में पार की हॉटनेस की हद

Updated Mar 12, 2022 | 08:59 IST

‘बबूनी तेरे रंग में’ गाने में त्रिधा चौधरी पवन सिंह के साथ ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। इस गाने को कंपोज सलीम सुलेमान ने किया है।

Loading ...
Pawan singh in Tridha Chaudhry in Holi song

Pawan singh in Tridha Chaudhry in Holi song: MX प्लेयर की वेब सीरीज आश्रम में बॉबी देओल के साथ बोल्‍ड सीन देकर त्रिधा चौधरी ने सनसनी मचा दी थी। बबीता का किरदार निाने वाली त्रिधा चौधरी को इस वेबसीरीज से खूब प्रशंसा मिली थी। त्रिधा चौधरी की गिनती बॉलीवुड की बोल्ड और हॉट अदाकाराओं में होती है। इंटरनेट पर त्रिधा चौधरी की एक नहीं दर्जनों बिकिनी फोटोज हैं जिनमें वह हॉटनेस की हद पार करती हुई नजर आती हैं। आए दिन वह अपनी नई तस्वीरें और वीडियोज साझा किया करती हैं। 

इन दिनों त्रिधा चौधरी एक भोजपुरी गाने में अपनी अदाओं का जादू चला रही हैं और फैंस को दीवाना बना रही हैं। इस भोजपुरी होली स्पेशल गाने में वह सुपरस्टार पवन सिंह के साथ रोमांस करती नजर आ रही हैं। पवन सिंह और बॉलीवुड संगीतकार सलीम सुलेमान का होली स्पेशल गाना ‘बबूनी तेरे रंग में’ बीते साल होली से पहले रिलीज हुआ था।

Also Read: जानिए कौन हैं आश्रम 2 में बोल्ड सीन करने वाली एक्ट्रेस

‘बबूनी तेरे रंग में’ गाने में त्रिधा चौधरी पवन सिंह के साथ ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। इस गाने को कंपोज सलीम सुलेमान ने किया है। बोल डॉ. सागर ने लिखे हैं और गाया पवन सिंह, शार्वी यादव ने है। यह गाना नंबर 3 पर ट्रेंड कर रहा है और इसके अब तक एक करोड़ 60 लाख व्यूज मिल चुके हैं। 

होली में पवन सिंह के गाने का क्रेज होता है मगर इस बार इस भोजपुरी स्टार को हिंदी गाने में देखकर हर कोई हैरान हो गया है। आश्रम की बबिता भी पूरे गाने में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।