लाइव टीवी

Aishwarya Rai Bachchan के बर्थडे पर रोमांटिक हुए Abhishek Bachchan, सोशल मीडिया पर लिखा- आई लव यू...

Updated Nov 02, 2020 | 00:07 IST

Abhishek Bachchan Aishwarya Rai Bachchan: अभिषेक ने अपनी लेडीलव ऐश्वर्या राय बच्चन को खूबसूरत अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। एक्टर ने पत्नी के लिए खास रोमांटिक संदेश भी लिखा है...

Loading ...
ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन।
मुख्य बातें
  • ऐश्वर्या राय आज (1 नवंबर)  47 साल की हो गई हैं।
  • अभिषेक बच्चन ने भी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। 
  • अभिषेक ने अपनी लेडीलव के साथ एक ब्यूटीफुल फोटो शेयर की है।

ऐश्वर्या राय आज (1 नवंबर)  47 साल की हो गई हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या को उनके फैन्स से लेकर करीबी तक सोशल मीडिया के जरिए जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। अब इस फेहरिस्त में ऐश्वर्या के पति और बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन का भी नाम जुड़ गया है। अभिषेक ने अपनी लेडीलव ऐश्वर्या राय बच्चन को खूबसूरत अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। 

अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पर लेडीलव ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ एक ब्यूटीफुल फोटो शेयर की है। इस पोस्ट के साथ अभिषेक ने अपनी पत्नी के लिए खास रोमांटिक संदेश भी लिखा है। अभिषेक बच्चन ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे वाइफी। धन्यवाद सभी चीजों के लिए। जो भी आपने हम सभी के लिए कीं और यह हमारे लिए मायने रखता है। आप हमेशा मुस्कुराएं और खुश रहें। हम आपको अंदर से बहुत प्यार करते हैं। आई लव यू...।'

फोटो में ऐश्वर्या राय बच्चन हल्के पीले कलर का कढ़ाई वाला आउटफिट पहने पोज देती नजर आ रही हैं। वहीं अभिषेक बच्चन पारंपरिक आउटफिट में मूंछों वाले लुक में दिख रहे हैं। कपल इस फोटो में एक साथ बहुत खूबसूरत लगा रहा है। 

आपको बता दें, कुछ महीनों पहले ऐश्वर्या राय बच्चन तब चर्चा में आ गई थीं जब उन्हें अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन और आराध्या बच्चन के साथ कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। चारों को इलाज के लिए लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि अब सभी एकदम स्वस्थ्य हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या राय को आखिरी बार 2018 में आई फिल्म फन्ने खान में देखा गया था। जल्द ऐश मणिरत्नम के मचअवेटेड प्रोजेक्ट पोन्नियिन सेलवन(Ponniyin Selvan) में दिखाई देंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।