लाइव टीवी

अगली फिल्म में भ्रष्ट मुख्यमंत्री के रोल में दिखेंगे Abhishek Bachchan! ये दो अभिनेत्रियां होंगी साथ

Updated Nov 03, 2020 | 13:45 IST

अभिषेक बच्चन को लेकर खबरें हैं कि वो दिनेश विजान की अगली फिल्म में नजर आएंगे, जिसमें वो अनपढ़ और भ्रष्ट मुख्यमंत्री का रोल प्ले करते दिखेंगे। फिल्म में दो अभिनेत्रियां नजर आएंगी।

Loading ...
Abhishek Bachchan
मुख्य बातें
  • दिनेश विजान की अगली फिल्म में नजर आएंगे अभिषेक बच्चन।
  • फिल्म में अनपढ़- भ्रष्ट मुख्यमंत्री का रोल प्ले करेंगे अभिषेक।
  • फिल्म में अभिषेक बच्चन के अलावा एक्ट्रेस यामी गौतम और निमरत कौर भी होंगी।

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन को लेकर खबरें हैं कि उन्होंने अपनी अगली फिल्म साइन कर दी है। माना जा रहा है कि फिल्म में अभिषेक का किरदार बहुत अलग होगा और इससे पहले वो कभी ऐसा रोल निभाते हुए नजर नहीं आए हैं। 

फिल्म में ऐसा होगा अभिषेक का रोल

अभिषेक को लेकर खबरें हैं कि वो दिनेश विजान की फिल्म दसवीं में नजर आएंगे जिसमें वो अनपढ़ और भ्रष्ट मुख्यमंत्री का रोल निभाएंगे। हालांकि अभिषेक के रोल को लेकर अभी यह साफ नहीं है कि यह रोल किसी की लाइफ से इंस्पायर्ड है या नहीं लेकिन अभिषेक को इस रोल में देखना वाकई दिलचस्प होगा। मालूम हो कि अभिषेक इससे पहले भी राजनीति पर आधारित फिल्म में नजर आ चुके हैं। 

ये दो एक्ट्रेस होंगी साथ

इससे पहले साल 2008 में रिलीज हुई रामगोपाल वर्मा की फिल्म सरकार राज में अभिषेक ने काम किया था, जिसमें उन्होंने अपने पिता अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर की थी और फिल्म में भी उनके बेटे के रोल में ही नजर आए थे। बॉलीवुड हंगामा की खबर के मुताबिक फिल्म में एक्ट्रेस यामी गौतम और निमरत कौर नजर आएंगी। हालांकि मेकर्स ने अब तक फिल्म को लेकर कोई घोषणा नहीं की है।

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिषेक बच्चन अब अनुराग बसु की अगली फिल्म लूडो में नजर आएंगे, जिसमें उनके अलावा राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, आदित्य रॉय कपूर, रोहित सुकेश सरफ, फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा भी होंगी। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर 12 नवंबर को रिलीज हो रही है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसे काफी पसंद किया गया था। 

इसके अलावा अभिषेक फिल्म रेड बुल में भी दिखेंगे। जानकारी के मुताबिक यह फिल्म स्टॉकब्रोकर हर्षद मेहता की जिंदगी पर आधारित है। यह फिल्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज होगी, हालांकि इसकी रिलीज डेट अब तक सामने नहीं आई है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।