लाइव टीवी

Akshat Utkarsh Dies: सुशांत के बाद बिहार के इस एक्‍टर ने लगाया था फंदा, अब मुंबई पुलिस ने मानी मर्डर की बात

Updated Nov 20, 2020 | 08:49 IST

बॉलीवुड एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद बिहार के मुज़फ्फरपुर के रहने वाले अक्षत उत्कर्ष चौधरी द्वारा फंदा लगाने की खबर आई थी। उनकी गर्लफ्रेंड ने तौलिए से फांसी लगाने की बात कही थी।

Loading ...
Akshat Utkarsh
मुख्य बातें
  • मुज़फ्फरपुर के रहने वाले अक्षत उत्कर्ष चौधरी का हुआ था न‍िधन।
  • स‍ितंबर महीने में फंदा लगाकर सुसाइड करने की आई थी खबर।
  • लंबी जांच के बाद पुल‍िस ने मानी मर्डर की बात, दर्ज हुआ केस

बॉलीवुड एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद बिहार के मुज़फ्फरपुर के रहने वाले अक्षत उत्कर्ष चौधरी द्वारा फंदा लगाने की खबर आई थी। उनकी गर्लफ्रेंड ने तौलिए से फांसी लगाने की बात कही थी। अब इस मामले में नया ट्व‍िस्‍ट आ गया है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद यह बात मान ली है कि अक्षत उत्‍कर्ष का मर्डर हुआ था।  पुलिस ने इस मामले में आईपीसी का सेक्शन 34 भी लगाया है, जो यह साबित करता है कि अक्षत की हत्या में कई लोग शामिल थे। 

बता दें कि सितंबर महीने में मुंबई के अंधेरी इलाके में 26 साल के एक्टर अक्षत उत्कर्ष की सुसाइड की खबर आई थी। परिवार ने अक्षत की मौत को संदिग्ध बताया था और मुंबई पुलिस पर जांच ना करने का आरोप लगाया था। परिवार वाले पोस्टमार्टम के बाद उनके शव को बिहार ले गए थे। 

अक्षत की मौत के बारे में उनकी गर्लफ्रेंड ने पुलिस को सूचना दी थी। अक्षत मुंबई में प्राइवेट कंपनी में जॉब करने के साथ साथ एक्टिंग करते थे। अपकमिंग फिल्म 'लिट्टी चोखा' में वह नजर आने वाले थे। इस फ‍िल्‍म में खेसारी लाल यादव लीड रोल में हैं। पुलिस का कहना था कि अक्षत ने तौलिये से फांसी लगाई और उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी जिसकी वजह से वह परेशान थे। 

अक्षत के चाचा विक्रम किशोर ने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि अक्षत स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस स्नेहा चौहान के साथ रहते थे। दोनों काफी करीब थे। वहीं चाचा ने आकांक्षा दुबे नामक की एक दूसरी लड़की के बारे में भी पुलिस को जानकारी दी थी। आकांक्षा एमबीए में अक्षत की क्लासमेट थी। 

परिवार ने उठाया था सवाल

परिजनों ने बताया था कि अक्षत को गंभीर हालत में मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल ले जाया गया था, जहां से उसे कूपर हॉस्पिटल भेज दिया गया। कूपर हॉस्पिटल में अक्षत की मौत हो गई। परिजनों का आरोप था कि 6 फीट लंबा अक्षय मोटे तौलिए से फंदा लगाकर कैसे मर सकता है? अक्षत ने 27 सिंतबर की रात पौने नौ बजे पिता विजयंत किशोर से बात की थी। उसी रात साढ़े 10 से 11 बजे के बीच उनकी मौत की सूचना मिली। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।