लाइव टीवी

Video: बॉयफ्रेंड आदर जैन की मम्मी को पसंद हैं तारा सुतारिया, क्या जल्द बनेंगी करीना कपूर की भाभी?

Updated Feb 04, 2020 | 21:16 IST

Tara Sutaria And Adar Jain: करीना कपूर के भाई अरमान जैन की शादी में तारा सुतारिया पर सभी की नजरें थीं। अब तारा के बॉयफ्रेंड आदर जैन की मम्मी रीमा जैन ने दोनों की शादी को मंजूरी दे दी है।

Loading ...
Tara Sutaria, Adar Jain
मुख्य बातें
  • तारा सुतारिया और करीना कपूर के भाई आदर जैन की नजदीकियां इन दिनों सुर्खियों में है।
  • आदर जैन की मम्मी रीमा जैन को तारा सुतारिया पसंद हैं।
  • तारा सुतारिया ने आदर के भाई अरमान जैन की शादी में खास परफॉर्मेंस भी दी है।

मुंबई. करीना कपूर के भाई अरमान जैन डिजाइनर अनीसा मल्होत्रा शादी के बंधन में बंध गए हैं। हालांकि, इस शादी में आदर जैन और तारा सुतारिया की नजदीकी चर्चा में रही है। इस शादी में आदर जैन की मम्मी रीमा जैन ने इस रिश्ते को मंजूरी दे दी है। 

तारा सुतारिया एक अच्छी सिंगर हैं। वेबसाइट Spotboye की रिपोर्ट के मुताबिक तारा ने इस मौके पर स्टेज पर अरमान और अनीशा के लिए गाना गाया। इस दौरान अदार जैन की मम्मी रीमा जैन को तारा की परफॉर्मेंस काफी पसंद आई। 

वेबसाइट को सूत्रों ने बताया कि तारा जैसे ही स्टेज से उतरी तो रीम जैन ने उन्हें किस किया और गले से लगा लिया। इसके बाद रीमा ने कहा कि वह बहुत जल्द ही तारा और आदर जैन की शादी की डेट फिक्स करने वाली हैं।      

संगीत सेरेमनी में किया था परफॉर्म 
आदर जैन और तारा सुतारिया ने अरमान जैन की संगीत सेरेमनी में परफॉर्म किया था। दोनों को इस संगीत सेरेमनी की डांस रिहर्सल से वापस लौटते हुए स्पॉट किया गया था। इसके अलावा अरमान जैन की मेहंदी सेरेमनी में भी तारा सुतारिया सबसे पहले पहुची थीं। 

आदर जैन राज कपूर के नाती और रीमा जैन के बेटे हैं। अरमान जैन की शादी की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। करीना कपूर और करिश्मा कपूर ने अपने भाई की बारात में जमकर डांस किया। इस शादी में बी टाउन के सभी बड़े सितारे शामिल हुए थे। 

फ्रेंडशिप पर खुलकर की थी बात 
तारा सुतारिया ने इससे पहले मुंबई मिरर को दिए इंटरव्यू में आदर के साथ फ्रेंडशिप पर खुलकर बात की है। तारा सुतारिया ने कहा था कि-मुझे आदर जैन के साथ घूमना-फिरना बहुत ज्यादा पसंद है। वह मेरे लिए काफी स्पेशल हैं। आदर जैन और तारा सुतारिया की पहली मुलाकात एक पार्टी में हुई थी।

तारा सुतारिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने पिछले साल फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से डेब्यू किया था। इसके अलावा वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ मरजावा में नजर आई थीं। इसके अलावा वह फिल्म तड़प में नजर आ सकती है।            

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।