लाइव टीवी

Asihwarya Ray Look Alike: जानिए कौन हैं ऐश्वर्या राय की हमशक्ल Mansi Naik, रातों-रात बनीं Tik Tok सेंसेशन

Updated Mar 20, 2020 | 15:51 IST

मानसी नाइक सोशल मीडिया पर नई सनसनी हैं। मानसी नाइक को ऐश्वर्या राय की हमशक्ल कहा जा रहा है। मानसी के टिक टॉक पर चार मिलियन यानी 40 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। जानिए कौन हैं मानसी नाइक।

Loading ...
Mansi Naik, Aishwarya Rai
मुख्य बातें
  • ऐश्वर्या राय बच्चन की एक हमशक्ल सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
  • ऐश्वर्या राय की इस हमशक्ल का नाम मानसी नाइक है।
  • मानसी के टिक टॉक में चार मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं।

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन की एक हमशक्ल सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ये हमशक्ल हैं मराठी एक्ट्रेस मानसी नाइक। मानसी नाइक कुछ वक्त में टिक टॉक सेंसेशन बन गई हैं। 

मानसी नाइक ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की है। इसमें वह दुल्हन के लिबास में नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें जोधा अकबर की ऐश्वर्या राय कह रहे हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें ऐश्वर्या राय की हमशक्ल बता रहे हैं। 

मानसी के टिक टॉक में चार मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। मानसी नाइक मराठी फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम है। मानसी ने जबरदस्त, टारगेट, कुटुंब जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा मानसी टीवी शो में भी काम किया है।

ऐश्वर्या की हमशक्ल थीं ये एक्ट्रेस
सलमान खान की फिल्म लकी नो टाइम फॉर लव की एक्ट्रेस स्नेहा उल्लाल को भी ऐश्वर्या राय का हमशक्ल कहा गया था। हालांकि, कुछ वक्त बाद वह फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो गई थीं। स्नेहा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह गंभीर बीमारी का शिकार हो गई थीं। 

स्नेहा साल 2015 में हिंदी फिल्म 'बेजुबां इश्क' में नजर आई थीं। स्नेहा उलाल कुछ टाइम से ऑल इंडिया मिक्स्ड मार्टिकल आर्ट्स एसोसिएशन के चैयरमैन अवि मित्तल को डेट कर रही थीं। दोनों का साल 2019 में ब्रेकअप हो गया था। 

इन सेलेब्स के भी वायरल हो चुके हैं हमशक्ल
सोशल मीडिया पर कई सेलेब्स के हमशक्ल हैं। हाल ही में टिक टॉक पर कियारा आडवाणी की एक हमशक्ल वायरल हुई थीं। कियारा की डुप्लीकेट का नाम कल्पना शर्मा है। फिल्म कबीर सिंह में प्रीति के लुक को कॉपी किया था। 

कियारा के अलावा करीना कपूर की हमशक्ल भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। करीना कपूर की इस हमशक्ल का नाम शनाया सचदेवा है। शनाया  फिल्मों के डायलॉग्स पर टिकटॉक वीडियो बनाती हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।