लाइव टीवी

Hyderabad Doctor Murder: हैदराबाद की शर्मनाक घटना पर फूटा बॉलीवुड का गुस्सा, अक्षय कुमार को आई निर्भया की याद

Updated Nov 29, 2019 | 20:15 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Hyderabad Doctor Murder Case: हैदराबाद में डॉक्टर के साथ हुई हत्या और कथित रेप के बाद पूरा देश सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। अक्षय कुमार ने भी इस शर्मनाक घटना पर ट्वीट किया है।

Loading ...
Akshay Kumar
मुख्य बातें
  • हेदराबाद में डॉक्टर के साथ हुई शर्मनाक घटना से देश गुस्से में हैं।
  • बालीवुड सेलेब्स भी सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।
  • अक्षय कुमार ने भी इस घटना पर ट्वीट कर अपना गुस्सा जाहिर किया है।

मुंबई. हेदराबाद में एक डॉक्टर के कथित रेप और जिंदा जलाने पर लोग सोशल मीडिया पर खुलकर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। इस घटना ने बी टाउन सेलेब्स को भी हिलाकर रख दिया है। अब अक्षय कुमार ने भी इस शर्मनाक अपराध पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। 

अक्षय कुमार ने ट्वीट कर लिखा- चाहे वो हेदराबाद की डॉक्टर हो, तमिलनाडु की युवति या फिर रांची की लॉ स्टूडेंट जिसका गैंगरेप हुआ है। मुझे लगता है कि बतौर एक समाज हम लगातार गिरते जा रहे हैं। 

अक्षय कुमार अपने ट्वीट में आगे लिखते हैं-  निर्भया जैसे भयावह केस को 7 साल हो गए हैं। हमारा नैतिक ढांचा लगातार बिखरते जा रहा है। हमें सख्त से सख्त कानून चाहिए। इस चीज को रोकना होगा। 

साउथ के एक्ट्रेस ने किए ट्वीट
बॉलीवुड के अलावा साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सितारे भी इस मामले में ट्वीट कर रहे हैं। सिंघम फिल्म की एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने लिखा- बहुत ही भयावह। मैं सोचती हूं कि क्या कोई इस जगह सुरक्षित है। महिलाओं को रोजाना पीड़ित होते देखना बेहद ही दुखद है। 

काजल आगे लिखती हैं-  आरोपियों को फांसी की सजा जरूर मिलनी चाहिए। पर्याप्त सुरक्षा वक्त की जरूरत है। हम इंतजार नहीं कर सकते कि ऐसी परिस्थितियां आपातकाल में बदल जाए। काजल अग्रवाल के अलावा माहनति फिल्म की एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश ने भी सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर किया।

अंडरब्रिज में मिला शव
तेलंगाना में एक महिला डॉक्टर का कथित यौन शोषण किए जाने के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। पीड़िता तेलंगाना के शादनगर स्थित अपने घर से हॉस्पिटल अपने काम पर जा रही थी। बीच रास्ते में शमशाबाद में उसकी स्कूटी पंक्चर हो गई ,जिससे वह रास्ते में ही फंस गई।  

अगली सुबह उसका शव उस जगह से 30 किमी दूर शादनगर में एक अंडरब्रिज के नीचे से बरामद किया गया। महिला के साथ पहले रेप किया गया फिर उसकी हत्या कर उसके शव को जला दिया गया। पुलिस ने बताया कि महिला ने अंतिम बार अपने फोन से रात सवा 9 बजे अपनी बहन से बात की थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।