लाइव टीवी

'दिल धड़कने दो' में प्रियंका के पिता बनने में हिचक रहे थे अनिल कपूर, एक्ट्रेस संग ऑफर हुई थी रोमांटिक फिल्म

Updated Jan 22, 2021 | 11:15 IST

'दिल धड़कने दो' में अनिल कपूर ने प्रियंका चोपड़ा के पिता का रोल निभाया था। एक्टर ने बताया कि वो एक्ट्रेस के पिता का रोल निभाने में हिचक रहे थे क्योंकि इससे पहले वो साथ में कपल के तौर पर काम करने वाले थे।

Loading ...
Priyanka Chopra and Anil Kapoor
मुख्य बातें
  • 'दिल धड़कने दो' में प्रियंका चोपड़ा के पिता का रोल निभाने में हिचक रहे थे अनिल कपूर।
  • अनिल ने बताया कि पहले दोनों एक फिल्म में रोमांटिक रोल में नजर आने वाले थे।
  • मालूम हो कि साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म में अनिल बने थे प्रियंका के पिता।

साल 2015 में फिल्म दिल धड़कने दो रिलीज हुई थी जिसमें प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर, अनिल कपूर, शेफाली शाह, अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह थे। जोया अख्तर के निर्देशन में बनी इस कॉमेडी- ड्रामा फिल्म को काफी पसंद किया गया था। 

प्रियंका के पिता का रोल निभाने में हिचक रहे थे अनिल

फिल्म में अनिल कपूर ने प्रियंका चोपड़ा के पिता का रोल निभाया था। फिल्म रिलीज होने के करीब 6 साल बाद अब अनिल कपूर ने यह खुलासा किया कि शुरुआत में वो एक्ट्रेस के पिता का रोल निभाने को लेकर हिचक रहे थे, लेकिन उनके बेटे हर्षवर्धन कपूर ने उन्हें यह रोल प्ले करने के लिए प्रोत्साहित किया और यह समझाया कि वो केवल फिल्म में उनके पिता का रोल निभा रहे हैं, रियल लाइफ में उनके पिता नहीं हैं। 

रोमांटिक रोल निभाने वाले थे अनिल कपूर- प्रियंका चोपड़ा

एक न्यूज पोर्टल से बात करते हुए अनिल कपूर ने कहा कि अपने करियर की शुरुआत से काफी बहादुर रहे हैं, और 'लम्हे' में भी उन्होंने एक उम्रदराज शख्स का रोल निभाया है। लेकिन प्रियंका चोपड़ा के पिता का रोल निभाना थोड़ा अजीब था, क्योंकि पहले वो दोनों एक फिल्म में रोमांटिक कपल के रोल में नजर आने वाले थे। अनिल ने बताया कि प्रियंका चोपड़ा के पिता का रोल निभाने के बारे में उनका पहला रिएक्शन क्या था। एक्टर ने कहा, 'प्रियंका चोपड़ा का पिता यार! हम एक फिल्म में काम करने वाले थे जहां मेरा उनके साथ रोमांटिक रिश्ता होता है। मुझे लगा रणवीर सिंह फिर भी न्यूकमर है यार।' मालूम हो कि प्रियंका उम्र में अनिल कपूर से 26 साल छोटी हैं। जहां प्रियंका 38 साल की हैं तो वहीं अनिल कपूर 64 साल के हैं।

ऐसी थी फिल्म की कहानी

बता दें कि इस फिल्म में अनिल कपूर ने एक ऐसे बिजनेसमैन का रोल निभाया था जो दिवालिया होने की कगार पर है। फिल्म में  प्रियंका और रणवीर सिंह उनके बच्चों के रोल में नजर आए थे। इसके साथ ही फिल्म में अनुष्का शर्मा, फरहान अख्तर, राहुल बोस और शेफाली शाह भी मुख्य भूमिकाओं में थे।

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनिल कपूर जल्द ही राज मेहता की फिल्म जुग जुग जियो में नजर आएंगे, जिसमें उनके अलावा नीतू कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी लीड रोल में हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।