लाइव टीवी

Anil Kapoor Disease: 10 साल से इस बीमारी का दर्द झेल रहे थे अनिल कपूर, बिना सर्जरी गंभीर समस्या कर ली ठीक

Updated Oct 17, 2020 | 07:19 IST

बॉलीवुड के सबसे स्‍वस्‍थ एक्‍टर्स की लिस्‍ट में शामिल अनिल कपूर बीते 10 साल से एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। आपको जानकर हैरानी होगी कि बिना सर्जरी के उन्‍होंने इस बीमारी को हरा द‍िया है।

Loading ...
Anil Kapoor
मुख्य बातें
  • अनिल कपूर बीते 10 साल से एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे।
  • इस बीमारी का नाम है अकिलिस टेंडन इंजरी!
  • यह बीमारी इंसान के पैरों के पीछे निचले हिस्से को चोटिल करती है।

बॉलीवुड के सबसे स्‍वस्‍थ एक्‍टर्स की लिस्‍ट में शामिल अनिल कपूर बीते 10 साल से एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। वह बाहर से एक दम फ‍िट दिखते थे लेकिन वह एक गंभीर बीमारी का दर्द झेल रहे थे। इस बीमारी का नाम है अकिलिस टेंडन इंजरी (Achilles Tendon Problems in Hindi)। यह बीमारी इंसान के पैरों के पीछे निचले हिस्से को चोटिल करती है। इससे चलने-फिरने में दिक्कत होती है और काफी दर्द भी रहता है। इस समस्या से सर्जरी की नौबत भी आ जाती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि बिना सर्जरी के उन्‍होंने इस बीमारी को हरा द‍िया है।

अनिल कपूर ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इस पोस्ट में उन्होंने अपने अनुभव के बारे में बताया है कि कैसे वह बिना सर्जरी के ठीक हो गए हैं। उन्‍होंने बताया कि वह 10 साल से इस समस्‍या से जूझ रहे थे। दुनियाभर के डॉकटर्स ने उन्‍हें सर्जरी कराने की सलाह दी थी। लेकिन डॉक्टर मुलर ने उन्‍हें गाइड किया। उनकी मदद से बिना कोई सर्जरी के वह ठीक हुए। अब वह दौड़ने लगे हैं और अब स्किपिंग भी कर रहे हैं। 

अनिल कपूर अपनी फ‍िटनेस को लेकर काफी गंभीर रहते हैं। वह ऐसे एक्‍टर हैं जिन्‍हें देखकर उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। हजारों-लाखों लोग फ‍िट रहने और एक्‍सरसाइज करने के लिए उनसे प्रेरित होते हैं। वह समय समय पर एक्‍सरसाइज करते हुए तस्‍वीरें और वीडियोज भी शेयर करते रहते हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनिल कपूर अभिनव बिंद्रा के जीवन पर आधारित फ‍िल्‍म में नजर आएंगे। इस बायोपिक में वह अपने बेटे हर्षवर्धन कपूर के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। वह करण जौहर की मल्टीस्टारर 'तख्त' में काम करते हुए दिखाई देंगे। आखिरी बार उन्‍हें फिल्म 'मलंग' में देखा गया था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।