लाइव टीवी

जान्हवी कपूर-अर्जुन कपूर ने रखी बहन अंशुला कपूर की बर्थडे पार्टी, देर रात घर पर ही हुआ सेलिब्रेशन

Updated Dec 29, 2019 | 13:45 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Anshula Kapoor Birthday Celebration: अंशुला कपूर फिल्म इंडस्ट्री से दूर एक ऑनलाइन पोर्टल चलाती हैं। इससे आने वाला पैसा अंशुला चैरिटी में डोनेट करती हैं...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
अंशुला कपूर बर्थडे सेलिब्रेशन।
मुख्य बातें
  • अंशुला कपूर 29 दिसंबर को 27 साल की हो गई हैं।
  • अंशुला के बर्थडे पर कपूर फैमिली ने साथ मिलकर एक पार्टी रखी।
  • पार्टी में जान्हवी कपूर, खुशी कपूर, बोनी कपूर और अर्जुन कपूर मौजूद रहे।

जान्हवी कपूर और अर्जुन कपूर ही बहन अंशुला कपूर 29 दिसंबर को 27 साल की हो गई हैं। अंशुला के बर्थडे पर जान्हवी कपूर, खुशी कपूर, बोनी कपूर, अर्जुन कपूर ने साथ मिलकर एक पार्टी रखी। जिसमें अंशुला कपूर अपने फ्रेंड्स और फैमिली के साथ मिलकर बर्थडे सेलिब्रेट करती नजर आईं। उनके बर्थडे की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। 
जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टेटस पर 2 वीडियो शेयर किए हैं। जिसमें अर्जुन कपूर अपनी तीनों बहनों जान्हवी, खुशी और अंशुला के साथ मस्ती करते हुए टाइम स्पेंड करते नजर आ रहे हैं। दूसरी क्लिप में जान्हवी और खुशी बर्थडे गर्ल को केक खिलाती दिख रही हैं। वीडियो में पापा बोनी और संजय कपूर-महीप कपूर बेटी सनाया कपूर(कजिन) भी दिख रही हैं।


पार्टी में सनाया कपूर भी अपने भाई के साथ पहुंची थीं। साथ ही अंशुला के कुछ फ्रेंड्स भी यहां नजर आए थे। वीडियोज में आप देख करते है अंशुला ने एक या दो नहीं बल्कि 6-7 केक काटे थे। 


अंशुला कपूर फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव नहीं हैं। उन्होंने हाल ही में फैनकाइंड नाम का एक ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है। ये पोर्टल फैन्स को उनके फेवरेट स्टार्स से मिलाने का काम करता है। साथ ही इस पोर्टल से आने वाला पैसा चैरिटी को डोनेट किया जाता है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।