लाइव टीवी

फिल्म Panipat से Arjun Kapoor का फर्स्ट लुक आया सामने, पोस्टर देख Malaika Arora ने कर डाला ये कमेंट

Updated Nov 04, 2019 | 18:19 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Arjun Kapoor First Look from Panipat: संजय दत्त के बाद अर्जुन कपूर और कृति सेनन के भी फिल्म पानीपत से फर्स्ट लुक सामने आ गए हैं। अर्जुन का पोस्टर देख मलाइका अरोड़ा ने ये क्यूट कमेंट किया।

Loading ...
Arjun Kapoor, Malaika AroraArjun Kapoor, Malaika Arora
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Arjun Kapoor, Malaika Arora
मुख्य बातें
  • अर्जुन कपूर ने शेयर किया पानीपत में अपना फर्स्ट लुक
  • मलाइका अरोड़ा ने पोस्टर देख किया खास कमेंट
  • पानीपत का ट्रेलर कल रिलीज होगा

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अपनी फिल्म पानीपत को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में उनके साथ कृति सेनन और संजय दत्त लीड रोल में हैं। संजय दत्त के बाद अब कृति और अर्जुन के भी फर्स्ट लुक्स जारी हो चुके हैं। फिल्म में अर्जुन सदाशिव राव भाऊ का किरदार निभाने वाले हैं, जो पानीपत की तीसरी लड़ाई में मराठा सेना के सरदार सेनापति थे।

अर्जुन ने सोशल मीडिया पर अपना लुक शेयर किया। यहां वे युद्द की पोशाक में योद्धा बने हुए दिख रहे हैं। वे ट्रेडिशनल मराठा लुक में हैं और अपने शिकार पर नजरें गड़ाए हैं। अर्जुन का ये इन्टेंस लुक देखकर मलाइका अरोड़ा भी खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाईं। उन्होंने लिखा - उफ ऑसम। अर्जुन का ये लुक बॉलीवुड के बाकी सेलेब्स को भी बहुत पसंद आ रहा है। इस फोटो पर अनुष्का शर्मा, रणवीर सिंह, आयुष्मान खुराना, संजय कपूर जैसे सितारों ने भी कमेंट किया।

अर्जुन से पहले कृति सेनन का भी फर्स्ट लुक सामने आया। पानीपत में वे पार्वती बाई का किरदार प्ले करेंगी। यहां वे मराठी लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा कि एक सच्ची रानी को ताज की जरूरत नहीं होती है।

सबसे पहले संजय दत्त का पोस्टर रिलीज किया गया था। पानीपत में वे अफगानी शासक अहमद शाह अब्‍दाली के रूप में दिखेंगे। बता दें कि पानीपत का ट्रेलर कल रिलीज किया जाएगा। ये एक पीरियड ड्रामा है, जिसे आशुतोष गोवारीकर बना रहे हैं। ये फिल्म पानीपत के तीसरे युद्द पर आधारित है, जिसे साल 1761 में अहमद शाह और सदाशिव राव भाऊ के बीच लड़ा गया था।

बता दें कि पानीपत 6 दिसंबर 2019 को रिलीज होगी और इसकी सीधी टक्कर पति पत्नी और वो से होने वाली है। पति पत्नी और वो में कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर लीड रोल में हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।