लाइव टीवी

ज‍िसने रखी थी मॉडर्न अफगान‍िस्‍तान की नींव, Panipat में उसका रोल निभाएंगे संजय दत्‍त

मेधा चावला | SENIOR ASSOCIATE EDITOR
Updated Nov 04, 2019 | 12:39 IST

आशुतोष गोवार‍िकर की फ‍िल्‍म पानीपत से संजय दत्‍त का फर्स्‍ट लुक सामने आया है। वह अहमद शाह अब्‍दाली की भूमिका में होंगे। फ‍िल्‍म 6 द‍िसंबर को रिलीज होगी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
sanjay dutt first look in movie Panipat as Ahmad Shah abdali

संजय दत्‍त ने फ‍िल्‍म पानीपत से अपना फर्स्‍ट लुक शेयर क‍िया है। शेयर क‍िए पोस्‍टर से जाहिर है क‍ि फ‍िल्‍म में वह अहमद शाह अब्‍दाली के रोल में नजर आएंगे। इस फ‍िल्‍म में अर्जुन कपूर और कृति सेनन भी अहम किरदारों में हैं और फ‍िल्‍म को आशुतोष गोवार‍िकर डायरेक्‍ट कर रहे हैं। लगान और जोधा अकबर जैसी फ‍िल्‍में देने वाले आशतोष से इस फ‍िल्‍म को लेकर भी खास उम्‍मीदें हैं। 

बता दें क‍ि फ‍िल्‍म पानीपत की तीसरी लड़ाई पर अधारित है जो 14 जनवरी 1761 को शुरू हुई थी। इसे 18वीं शताब्‍दी की सबसे बड़ी लड़ाई बताया जाता है। इसे अहमद शाह अब्‍दाली ने मराठों को हराकर जीता था। 

यहां देखें Panipat में संजय दत्‍त का First Look 

इस लुक को शेयर करते हुए संजय दत्‍त ने लिखा है - अहमद शाह अब्‍दाली : जहां उसका साया पड़ता है, वहीं मौत चली आती है। बेशक उनके ये शब्‍द यही जता रहे हैं क‍ि उनका किरदार बेहद भयंकर होने वाला है। 


कौन था अहमद शाह अब्‍दाली / Ahmad Shah Abdali

  • अहमद शाह अब्‍दाली ने दुर्रानी राज की नींव रखी थी। साथ ही उनको मॉडर्न अफगान‍िस्‍तान का संस्थापक (फाउंडर) भी माना जाता है। अब्‍दाली की भर्ती अफशरीद साम्राज्‍य की सेना में एक स‍िपाही के तौर पर हुई थी और जल्‍द ही वह अब्‍दाली रेज‍िमेंट का कमांडर बन गया। 
  • अहमद शाह अब्‍दाली का जन्‍म 1722 में हेरत में हुआ था। अब्‍दाली का नाम पिता मोहम्‍मद जमान खान था। वह अब्‍दाल‍ियों के मुख‍िया थे। 
  • 1747 में नादर शाह अफशर की मौत के बाद अहमद शाह अब्‍दाली को अफगान‍िस्‍तान का राजा चुना गया। 
  • अहमद शाह अब्‍दाली ने 1748 से 1767 के बीच 8 बार भारत पर आक्रमण क‍िया था। उसने मुगलों, जाट, राजपूतों, स‍िखों और मराठों को हराया था। 
  • पानीपत की तीसरी लड़ाई में अब्‍दाली और मराठों का सामना हुआ था। कहा जाता है क‍ि इस लड़ाई में एक द‍िन में मारे गए स‍िपाह‍ियों की संख्‍या क‍िसी भी लड़ाई से कहीं ज्‍यादा थी। 
  • शुजा-उद-दौला की दीवान काशी राज के अनुसार, ये लड़ाई खत्‍म होने के अगले ही द‍िन 40 हजार मराठा स‍िपाह‍ियों का बेरहमी से कत्‍ल कर द‍िया गया था। 

आशुतोष गोवार‍िकर की फ‍िल्‍म पानीपत 6 द‍िसंबर को र‍िलीज होगी और संजय लीला भंसाली की पद्मावत के बाद बड़ी ऐतिहास‍िक फ‍िल्‍म रहेगी। इस पर काफी समय से काम चल रहा है। तो देखते हैं क‍ि इस फ‍िल्‍म से इतिहास से कौन-कौन से पन्‍ने खुलकर सामने आते हैं! 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।