

- अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा को लेकर कही ये बात
- शादी के लिए अभी तैयार नहीं हैं अर्जुन और मलाइका
- गुपचुप शादी नहीं करेंगे अर्जुन कपूर
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी फिल्म पानीपत को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में पोस्टर्स के बाद फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। जिसे फैंस समेत सेलेब्स से भी काफी तारीफ मिली। प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अर्जुन की निजी जिंदगी भी सुर्खियों में रहती हैं। वे मलाइका अरोड़ा के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार कर चुके हैं। अब फैंस को उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार है। लेकिन अर्जुन का जवाब उनको निराश कर सकता है।
दरअसल अर्जुन ने एक मीडिया पब्लिकेशन से बात करते हुए फिलहाल शादी से इनकार किया है। उनसे मलाइका के बारे में पूछा गया तो अर्जुन ने बताया कि वे अभी शादी नहीं करना चाहते हैं और जब ये होगी, तो वे सबको बुलाएगा। इसका कारण उन्होंने ये बताया कि उनके परिवार में बड़ी-बड़ी शादियां हुई हैं और उनका परिवार उन्हें गुपचुप शादी नहीं करने देगा। इस दौरान अर्जुन ने अपने पिता बोनी कपूर और सौतेली बहनों जान्हवी, खुशी के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि अब पिता बोनी और जान्हवी-खुशी के साथ उनका अच्छा रिश्ता है।
आपको बता दें कि शादी को लेकर अर्जुन से पहले मलाइका भी बात कर चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने बताया था कि उन्हें किसी तरह की शादी चाहिए और दुल्हन के रूप में कैसी आउटफिट पहनना पसंद करेंगी। मलाइका ने नेहा धूपिया के शो में कि मैं वाइट वेडिंग चाहती हूं जो समंदर किनारे हो। मुझे शादी में हर चीज सफेद चाहिए। मैं Elie Saab का गाउन पहनूंगी। हालांकि अर्जुन ने शादी की खबरों पर विराम लगा दिया है।
वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो अर्जुन की फिल्म पानीपत एक पीरियड ड्रामा है। जिसमें उनके साथ कृति सेनन और संजय दत्त लीड रोल में हैं। ये फिल्म 6 दिसंबर 2019 को रिलीज होगी। इसके अलावा अर्जुन रकुल प्रीत सिंह के साथ भी एक फिल्म करने वाले हैं, हालांकि अब तक फिल्म का टाइटल तय नहीं हुआ है।