लाइव टीवी

शाहरुख खान ने मन्नत में लगाई 20 लाख रुपए की नेम प्लेट, 900 करोड़ रुपए हुआ KGF 2 का कलेक्शन, जानिए बॉलीवुड की बड़ी खबरें

Updated Apr 26, 2022 | 23:31 IST

Bollywood News 26 April 2022: शाहरुख खान ने अपने बंगले मन्नत की नेम प्लेट बदल दी है। फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 ने 300 करोड़ रुपए से अधिक का कलेक्शन कर लिया है। जानिए बॉलीवुड की आज की बड़ी खबरें।

Loading ...
Bollywood News 26 April 2022
मुख्य बातें
  • शाहरुख खान के बंगले मन्नत की नेम प्लेट को बदला गया है।
  • विद्या बालन को पसंद आया फिल्म भूल भुलैया 2 का ट्रेलर।
  • अमीषा पटेल पर लगा धोखाधड़ी का आरोप।

Bollywood News 26 April 2022. कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। वहीं, शाहरुख खान ने अपने सी फेसिंग बंगले में नई नेमलेट लगाई है। इसकी कीमत 20 लाख रुपए बताई जा रही है। वहीं, यश की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 ने 320 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर लिया है। जानिए बॉलीवुड की आज की बड़ी खबरें। 

शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने अपने बंगले मन्नत (Mannat) की नई नेम प्लेट खरीदी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस नेम प्लेट की कीमत 20 लाख से 25 लाख रुपए के बीच है। इसका डिजाइन गौरी खान की देखरेख में किया गया है। गौरी एक इंटीरियर डिजाइनर हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर मन्नत की चार नेम प्लेट वायरल हो रही है। शाहरुख खान के फैंस नई नेम प्लेट के सामने फोटो खिंचवा रहे हैं। आपको बता दें कि शाहरुख खान की साल 2023 में दो फिल्में रिलीज होगी। पहली रिपब्लिक डे के मौके पर पठान रिलीज होगी। वहीं, क्रिसमस के मौके पर डंकी रिलीज होगी।   

अमीषा पटेल पर धोखाधड़ी के आरोप
अमीषा पटेल (Ameesha Patel) पर मध्य प्रदेश में धोखाधड़ी का आरोप लगा है। अमीषा पर आरोप है कि वह खंडवा में एक इवेंट में हिस्सा लेने के लिए चार लाख रुपए लिए। हालांकि, इवेंट शुरू होने के कुछ वक्त बाद ही वह वहां से चली गई थीं। अमीषा पटेल ने एक ट्वीट पर अपनी सफाई दी। अमीषा ने लिखा, '23 अप्रैल को मध्य प्रदेश के खंडवा शहर में नवचंदी मेले 2022 में हिस्सा लिया था। आयोजको द्वारा बेहद बुरी तरह से आयोजित ये इवेंट किया गया। मुझे अपनी जान का डर था। मैं स्थानीय पुलिस को धन्यवाद देती हूं उन्होंने मेरी बेहतरीन देखभाल की।' 

Also Read:अमिताभ बच्चन के सक्सेसफुल करियर का ये है सीक्रेट, जानें कैसे इतने साल से इंडस्ट्री में कर रहे राज

सामने आया आलिया-रणबीर का वीडियो
रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की शादी का एक नया वीडियो सामने आया है। वीडियो में रणबीर कपूर अपनी दुल्हन आलिया भट्ट से माला पहनने के लिए घुटने के बल बैठे हुए हैं। माला पहनने के बाद रणबीर कपूर एक रणबीर ने आलिया को किस किया। उन्होंने अपने परिवार को देखते हुए कहा, 'मेरी पत्नी को हेलो कहो।' इसके बाद कपूर परिवार के सभी सदस्यों ने मिलकर आलिया भट्ट का स्वागत किया। आलिया ने इस दौरान सभी को हाथ लहराया और सभी को हाय कहा। आलिया के हाथ पर रणबीर के नाम पर मेहंदी रचाई थी।

भूल भुलैया 2 के ट्रेलर पर विद्या बालन का रिएक्शन
फिल्म भूल भुलैया 2 का ट्रेलर(Bhool Bhulaiya 2 Trailer) रिलीज हो गया है। फिल्म में कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू लीड रोल में हैं। वहीं, भूल भुलैया की एक्ट्रेस विद्या बालन ने ट्रेलर की तारीफ की है। विद्या बालन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर ट्रेलर का वीडियो शेयर किया है। वीडियो के साथ विद्या बालन ने लिखा, 'बधाई भूषण कुमार और उनकी टीम को इस हॉरर कॉमेडी के लिए। ट्रेलर काफी जाना-पहचाना लेकिन काफी अलग रहा है। ये बेहतरीन फैमिली एंटरटेनर 20 मई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 

केजीएफ 2 ने किया 900 करोड़ रुपए का कलेक्शन 
यश की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 (KGF 2 Box Office Collection) ने वर्ल्ड वाइड 900 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म जल्द ही एक हजार करोड़ रुपए के कलेक्शन को छूने वाली है। वहीं, फिल्म के हिंदी वर्जन ने 329.30 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। 

फिल्म ने शुक्रवार को 11.56 करोड़ रुपए, शनिवार को 18.25 करोड़ रुपए, रविवार को 22.68 करोड़ रुपए और मंगलवार को 8.28 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। फिल्म जल्द ही टाइगर जिंदा है, पीके और संजू के कलेक्शन को पीछे छोड़ देगी।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।