लाइव टीवी

Bollywood News 6 Sept: तैमूर अली खान के कारण ट्रोल हुईं करीना कपूर, ये हैं ऋषि कपूर की दो अधूरी ख्वाहिश

Kareena Kapoor, Taimur Ali Khan
Updated Sep 07, 2021 | 00:47 IST

Bollywood News 6 September: अक्षय कुमार की मम्मी अरुणा भाटिया को अस्पताल में भर्ती किया गया है। ऋषि कपूर की दो अधूरी ख्वाहिशों का नीतू कपूर ने खुलासा किया। जानिए आज की बॉलीवुड की बड़ी खबरें...

Loading ...
Kareena Kapoor, Taimur Ali KhanKareena Kapoor, Taimur Ali Khan
Kareena Kapoor, Taimur Ali Khan
मुख्य बातें
  • तैमूर अली खान के कारण करीना कपूर सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर हैं।
  • नीतू कपूर ने ऋषि कपूर की दो अधूरी ख्वाहिशों का खुलासा किया।
  • जावेद अख्तर के घर की सुरक्षा बढ़ा दी है।

मुंबई. करीना कपूर सोशल मीडिया पर एक बार फिर ट्रोलर्स के निशाने  पर हैं। तैमूर के कारण करीना कपूर को ट्रोल किया जा रहा है। नीतू कपूर ने ऋषि  कपूर की दो अधूरी ख्वाहिशों का खुलासा किया है। 

करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान सोशल मीडिया के सबसे पॉपुलर स्टारकिड हैं। तैमूर का एक वीडियो सोशल मीडियापर वायरल हो रहा है। इस फोटो में फोटोग्राफर्स को चिल्लाकर कह रहे हैं फोटो मत क्लिक करो। इसके बाद सोशल मीडिया पर तैमूर को ट्रोल किया जा रहा है। ट्रोलर्स कह रहे हैं कि करीना कपूर को अपने बेटे को तमीज और संस्कार सिखाना चाहिए। 

KareenaKapoorKhanrevealshowshewouldreactifTaimurAliKhanbringshisgirlfriendhome|HindiMovieNews-TimesofIndia

ऋषि कपूर की दो अधूरी ख्वाहिशें
ऋषि कपूर का चार सितंबर को बर्थडे था। इस मौके पर कपूर परिवार ने उनकी तस्वीर के कट आउट के साथ केक काटा। इस दौरान नीतू कपूर ने ऋषि कपूर की दो अधूरी ख्वाहिशों का भी खुलासा किया। नीतू कपूर ने बताया कि ऋषि कपूर का सपना था कि वह अपने  बेटे रणबीर कपूर को दूल्हे के लिबास में घोड़ी पर चढ़ते हुए देखना चाहते थे। इसके अलावा वह पाली हिल्स में कृष्णा राज बंगले को पूरा होते हुए देखना चाहते थे। 

जावेद अख्तर के घर के बाहर बड़ी सुरक्षा
तालिबान की हिंदू संगठन विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और आरएसएस से तुलना पर गीतकार जावेद अख्तर इन दिनों निशाने पर हैं। इसके बाद जावेद अख्तर के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जावेद अख्तर के घर के बाहर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। इसमें चार महिला कॉनस्टेबल भी शामिल हैं। बीजेपी विधायक राम कदम ने जावेद अख्तर के बयान की निंदा करते हुए कहा था कि उनकी कोई भी फिल्म देश में रिलीज न हो। 

आईसीयू में भर्ती हुई अक्षय कुमार की मम्मी
अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया पिछले कुछ वक्त से बीमार हैं। तबीयत बिगड़ने के बाद सोमवार शाम उन्हें तुरंत आईसीयू में भर्ती किया गया। अक्षय कुमार अपनी मम्मी के बेहद करीब हैं। मां की तबीयत खराब होने की खबर सुनने के बाद अक्षय कुमार लंदन से अपनी फिल्म सिंड्रैला की शूटिंग अधूरी छोड़कर तुरंत  भारत वापस आ गए हैं। 

 तमिल फिल्म के रीमेक में काम करेंगी मृणाल ठाकुर 
मृणाल ठाकुर और आदित्य रॉय कपूर तमिल फिल्म  थडम के रीमेक में नजर आएंगे। फिल्म को भूषण कुमार और मुराद खेतानी फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। आदित्य रॉय कपूर फिल्म में  पुलिस का रोल निभा रहे हैं। 

मृणाल ठाकुर फिल्म की लीड एकट्रेस होंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक मृणाल ठाकुर इस फिल्म में एक पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आने वाली हैं। फिल्म को भूषण कुमार प्रोड्यूस करेंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।