लाइव टीवी

Bollywood News 7 September: अक्षय कुमार ने कहा- 'मां के लिए करें दुआ, परिवार के लिए बेहद मुश्किल की घड़ी'

Akshay Kumar Mother
Updated Sep 07, 2021 | 22:35 IST

Bollywood News 7 September 2021: अक्षय कुमार की मम्मी अरुणा भाटिया को आईसीयू में भर्ती किया गया है। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर फैंस को शुक्रिया कहा है। जानिए बॉलीवुड की आज की बड़ी खबरें...

Loading ...
Akshay Kumar MotherAkshay Kumar Mother
Akshay Kumar Mother
मुख्य बातें
  • अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर अपनी मम्मी की हेल्थ अपडेट शेयर की है।
  • नायक फिल्म को 20 साल पूरे हो गए हैं।
  • अनुष्का शर्मा ने इंग्लैंड में मनाया भारतीय टीम की जीत का जश्न

मुंबई. अक्षय कुमार की मम्मी अरुणा भाटिया आईसीयू में भर्ती हैं। इसके बाद अक्षय कुमार के फैंस उनके लिए दुआ मांग रहे हैं। अब अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर फैंस का शुक्रिया अदा किया है।  जानिए आज की बॉलीवुड की बड़ी खबरें। 

अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'मेरी मम्मी की हेल्थ को लेकर चिंतित होने के लिए आप सभी का धन्यवाद। ये मेरे और मेरे परिवार के लिए बेहद मुश्किल भरा दौर है। आप सभी की हर एक दुआ हमारी बेहद मदद करेंगी।' आपको बता दें कि मां अरुणा भाटिया के आईसीयू में भर्ती होने के बाद अक्षय कुमार लंदन से अपनी शूटिंग अधूरी छोड़कर वापस आ गए।

अनुष्का शर्मा ने  मनाया जीत का जश्न 
अनुष्का शर्मा ने टीम इंडिया की इंग्लैंड के खिलाफ जीत का खास अंदाज में जश्न मनाया। अनुष्का ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है। फोटो में अनुष्का डोसा का आनंद ले रही हैं। अनुष्का ने अपनी इंस्टा स्टोरी में फोटो शेयर की है। फोटो में  उनके सामने दो प्लेट डोसा रखे हुए हैं। फोटो के साथ अनुष्का ने लिखा, 'होम अवे फ्रॉम होम'

नायक को हुए 20 साल 
अनिल कपूर की फिल्म नायक को 20 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर अनिल कपूर ने  एक खास पोस्ट  शेयर किया है। अनिल ने फिल्म के सीन की एक फोटो शेयर की है। अनिल कपूर ने लिखा,  '20 साल पहले मैं एक दिन का रील लाइफ सीएम बना था और इसके बाद जो हुआ वह इतिहास है! मुझे पता है मुझे ये फिल्म करना ही थी और मैंने इसके मैसेज पर यकीन किया! और अब हम इसके 20 साल का जश्न मना रहे हैं।'

मुनमुन सेन के घर 15 लोगों ने की घुसपैठ
एक्ट्रेस और टीएमसी की नेता मुनमुन सेन के घर में 15 लोगों की  घुसपैठ का मामला सामने आया है। घुसपैठ के साथ-साथ उनके सहायकों के साथ मारपीट भी की गई। इस मामले में कोलकाता पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मुनमुन सेन ने पुलिस को फोन किया। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। वहीं, अभी अन्य लोगों की तलाशी हो रही है। 

मनी हिस्ट पर आधारित होगी शाहरुख खान की फिल्म
शाहरुख खान की अगली फिल्म का इंतजार फैंस पिछले तीन साल से कर रहे  हैं। शाहरुख अब एक नहीं दो-दो फिल्मों में नजर आने वाले हैं। शाहरुख ने साउथ के डायरेक्टर एटली की फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान की ये फिल्म नेटफ्लिक्स के पॉपुलर सीरीज मनी हीस्ट पर आधारित होगी। इस फिल्म में शाहरुख खान डबल रोल में नजर आ सकते हैं। फिल्म की कहानी बैंक लूट पर आधारित होगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।