लाइव टीवी

शाहरुख खान से रणवीर सिंह, जॉन अब्राहम तक - 8 स‍ितारे जो आने वाली फ‍िल्‍मों में न‍िभाने जा रहे हैं डबल रोल

मेधा चावला | SENIOR ASSOCIATE EDITOR
Updated Oct 31, 2020 | 06:06 IST

बॉलीवुड के बड़े सितारे जल्द पर्दे पर डबल रोल में नजर आने वाले हैं, जिनमें रणवीर सिंह, ऋतिक रोशन और शाहरुख खान शामिल हैं। वहीं अभिनेत्रियों में सारा अली खान, तापसी पन्नू और जान्हवी कपूर भी ल‍िस्‍ट में हैं।

Loading ...
Bollywood stars upcoming double role movies
मुख्य बातें
  • स‍ितारों के डबल रोल वाली फ‍िल्‍में खासी पसंद की जाती हैं
  • शाहरुख खान की पर्दे पर वापसी डबल रोल वाली फ‍िल्‍म से हो सकती है
  • सारा अली खान, जान्‍हवी कपूर के पास भी डबल रोल वाली फ‍िल्‍में हैं

बॉलीवुड में दशकों से डबल रोल की प्रथा चली आ रही है। कई फिल्में इसी की बदौलत बॉक्स ऑफिस पर सुपर डुपर हिट रही हैं। निर्देशक इस फार्मूला का इस्तेमाल हमेशा से करते आ रहे हैं। बड़े-बड़े अभिनेता अपनी फिल्मों में डबल रोल निभा चुके हैं। आज हम जानेंगे उन अभिनेता और अभिनेत्रियों के बारे में जो अपनी आने वाली फिल्मों में डबल रोल निभाएंगी।

रणवीर सिंह


बॉलीवुड के मिस्टर कूल रणवीर सिंह रोहित शेट्टी की अगली फिल्म Cirkus में डबल रोल करते नजर आएंगे। यह फिल्म विलियम शेक्सपियर के नाटक द कॉमेडी ऑफ एरर्स से प्रेरित होगी। फिल्म में रणवीर सिंह जन्म के समय अलग हुए दो जुड़वां बच्चों की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे जो कई साल बाद एक दूसरे से मिलते हैं। इसी कहानी पर संजीव कुमार की अंगूर भी बन चुकी है। 

शाहरुख खान


शाहरुख खान जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म की घोषणा कर सकते हैं जिसमें वह डबल रोल निभाते नजर आएंगे। खबरों की मानें तो शाहरुख खान ने निर्देशक एटली के साथ एक एक्शन फिल्म साइन की है जिसमें वह दोहरी भूमिका निभाते नजर आएंगे। हालांकि, इससे पहले शाहरुख खान ने फैन में भी डबल रोल किया था। ऐसा माना जा रहा है कि शाहरुख खान इस फिल्म में एक टॉप एजेंसी के इंवेस्‍ट‍िगेट‍िव ऑफ‍िसर के रोल में होंगे जो अपने क्र‍िम‍िनल बेटे की तलाश में है। 

जॉन अब्राहम


अफवाहें थी कि फिल्म सत्यमेव जयते 2 में जॉन अब्राहम डबल रोल में नजर आ सकते हैं। मुंबई मिरर को दिए एक इंटरव्यू में जॉन अब्राहम ने इन अफवाहों को खारिज नहीं क‍िया है। जॉन ने कहा है - मैं नहीं कह सकता क‍ि फ‍िल्‍म में मेरा एक ही क‍िरदार है, दो या फ‍िर तीन। म‍िलाप जावेरी की ये फ‍िल्‍म 12 मई 2021 को स‍िनेमाघरों में आएगी। 

सिद्धार्थ मल्होत्रा


सिद्धार्थ मल्होत्रा भी साउथ की सुपरहिट फिल्म Thadam के हिंदी रीमेक में डबल रोल करते नजर आएंगे। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इसकी पुष्टि भी की है। उन्होंने ट्वीट किया था - double trouble! मैं इस एंटरटेनिंग फिल्म के लिए बहुत उत्साहित हूं। पहले यह फिल्म नवंबर 2020 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोनावायरस संकट के कारण इस फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है।

ऋतिक रोशन



ऋतिक रोशन अपनी सुपर हीरो वाली फिल्म की फ्रेंचाइजी कृष 4 में डबल रोल निभाने वाले हैं। खबरों की मानें तो इस फिल्म में ऋतिक रोशन हीरो और विलेन दोनों की भूमिका निभाएंगे। दर्शकों के लिए ऋतिक रोशन को विलेन की भूमिका में देखना बेशक बेहद रोमांच भरा होने वाला है।

सारा अली खान


फिल्म अतरंगी रे में सारा अली खान डबल रोल करती नजर आएंगी। इस फिल्म में सारा अक्षय कुमार और धनुष के साथ स्क्रीन साझा करेंगी। सारा का यह पहला मौका होगा जब वह एक फिल्म में दो-दो भूमिकाएं निभाएंगी।

जान्हवी कपूर


जान्हवी कपूर ने अभी तक भले दो ही फिल्में की हैं लेकिन उन्होंने डबल रोल करने की चुनौती को स्वीकार कर लिया है। जान्हवी ने राजकुमार राव के साथ रूही अफजाना फिल्म साइन की है जिसमें वह डबल रोल करती नजर आएंगी।

तापसी पन्नू


फिल्म सिया जिया में तापसी पन्नू डबल रोल के साथ थिएटर में वापसी करेंगी। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शन हाउस में बनने वाली इस फिल्म में तापसी पन्नू पहली बार डबल रोल निभाने जा रही हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।