लाइव टीवी

बॉक्‍स ऑफ‍िस पर कर रही थी धमाल, फ‍िर क्‍यों टूटी माधुरी दीक्ष‍ित और अन‍िल कपूर की ह‍िट जोड़ी

प्रदीप कुमार तिवारी | सीनियर रिपोर्टर
Updated Aug 13, 2020 | 09:17 IST

Madhuri Dixit Bollywood Throwback: 90 के दशक में अनिल और माधुरी की जोड़ी दर्शकों की पसंदीदा जोड़ी थी। लेकिन, फिर कुछ ऐसा हुआ कि माधुरी ने अनिल कपूर के साथ काम नहीं करने का फैसला लिया।

Loading ...
Madhuri Dixit and Anil Kapoor, माधुरी दीक्ष‍ित और अन‍ि‍ल कपूर की क्‍यों टूटी जोड़ी
मुख्य बातें
  • अनिल और माधुरी ने तेजाब, बेटा, राम लखन, किशन कन्हैया जैसी कई हिट फिल्में की
  • पुकार के 7 साल बाद माधुरी ने आजा नचले से कमबैक किया
  • साल 2019 में यह हिट जोड़ी फ‍िल्म टोटल धमाल में फ‍िर नजर आई

माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर 90 के दशक हिट जोड़ी मानी जाती थी।'तेजाब', 'राम लखन', 'बेटा' जैसी फिल्में करने के बरसों बाद दोनों एक बार फिर पिछले साल फिल्म 'टोटल धमाल' में साथ नजर आए। क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा भी टाइम आया जब माधुरी ने अनिल के साथ फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया था। आइए बताते हैं, पूरी कहानी।

इस वजह से माधुरी के किया था अनिल के साथ काम बंद
वहीं अपने दौड़ में अनिल कपूर ने माधुरी दीक्षित ने कई सारी हिट फिल्में दी हैं। जिस वजह से दोनों में काफी अच्छी दोस्ती हो गई थी। लेकिन कई लोग इस दोस्ती को प्यार समझे लगे थे। ऐसे में दोनों के अफेयर के चर्चे पूरे बॉलीवुड में होने लगें।

जब सेट पर पहुंच गई थीं अनिल कपूर की पत्नी
रिपोर्ट्स की मानें तो एक दिन अनिल कपूर की पत्नी सुनीता बच्चों को लेकर फिल्म के सेट पर पहुंच गईं। माधुरी दूर से खड़ी होकर अनिल को अपनी फैमिली से बातें करते देख रहीं थीं। दोनों के अफेयर के किस्से अनिल की पत्नी सुनीता तक भी पहुंचे। लेकिन उन्होंने इसे अफवाह मानकर हमेशा नजर अंदाज किया। वहीं जब पानी सिर से ऊपर हो गया तो माधुरी ने अनिल कपूर की लाइफ से दूरी बना ली।

माधुरी ने कहा, मैं ऐसा कुछ नहीं करना चाहती जिससे अनिल के परिवार को कोई दुख हो। उसके बाद माधुरी ने अनिल के साथ काम करना लगभग बंद कर दिया। दोनों को आखिरी बार साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म ‘पुकार’ में देखा गया था।

अनिल कपूर का खर्च उठाती थीं पत्नी सुनीता
करियर के शुरुआती दौर में ही अनिल मॉडल सुनीता से शादी के बंधन में बंध गए थे, जिससे उनके तीन बच्चे हैं- सोनम कपूर, हर्षवर्धन कपूर और रिया कपूर। सुनीता फेमस मॉडल होने के बाद भी अनिल के साथ बस से घूमती थीं। अनिल अभी स्ट्रगल ही कर रहे थे इसलिए सुनीता ही अनिल का पूरा खर्च उठाती थीं। शादी के बाद सुनीता ने अनिल के करियर को ही अपना करियर मान लिया। उन्होंने मॉडलिंग छोड़कर घर संभाला और अनिल का साथ दिया।

साउथ की फिल्मों में भी काम कर चुके हैं अनिल
बहुत कम लोग जानते हैं कि अनिल ने दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी हाथ आजमाया। वह तेलुगू फिल्म 'वम्सावृक्षं' और कन्नड़ फिल्म 'पल्लवी अनुपल्लवी' में काम कर चुके हैं। कम ही लोग जानते होंगे कि फिल्म 'मि. इंडिया' के लिए शेखर कपूर की पहली पसंद अमिताभ बच्चन थे। जब उनका परिवार मुंबई आया था तो वे राज कपूर के गैरेज में रहा करते थे। बाद में उन्होंने मिडिल क्लास इलाके में एक कमरा किराए पर ले लिया था।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।