लाइव टीवी

Bollywood Weekly Round Up: जर्मनी में इलाज करवा रहे हैं अनिल कपूर, अगले साल शादी करेंगी मौनी रॉय, जानिए इस हफ्ते की बड़ी खबरें

Updated Nov 28, 2021 | 15:20 IST

Bollywood Weekly News: अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी 200 करोड़ रुपए के कलेक्शन के बेहद करीब पहुंच गई है। मौनी रॉय जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकती हैं। जानिए इस हफ्ते बॉलीवुड की बड़ी खबरें....

Loading ...
Bollywood Weekly Round Up
मुख्य बातें
  • अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी 200 करोड़ रुपए के कलेक्शन के करीब पहुंच गई हैं।
  • जनवरी में शादी के बंधन में बंध सकती हैं मौनी रॉय।
  • जर्मनी में इलाज करवा रहे हैं अनिल कपूर।

मुंबई. अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी तीसरे हफ्ते के बाद 200 करोड़ रुपए के कलेक्शन के बेहद करीब पहुंच गई है। वहीं, आयुष शर्मा और सलमान खान की अंतिम शुक्रवार को रिलीज हुई। जानिए इस हफ्ते बॉलीवुड की बड़ी खबरें।

अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी ने अभी तक 187.07 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने चौथे हफ्ते के शुरुआत यानी शुक्रवार को 71 लाख रुपए का कलेक्शन किया। वहीं, शनिवार को 1.43 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। बॉक्स ऑफिस में सूर्यवंशी को तीसरे हफ्ते सलमान खान की फिल्म अंतिम और जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते 2 से कड़ी टक्कर मिल रही है। 

जनवरी में शादी करेंगी मौनी रॉय?
विक्की-कैटरीना, अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बाद अब जल्द ही मौनी रॉय भी शादी के बंधन में बंध सकती हैं। बॉम्बे टाइम्स की रिपोर्ट से पता चला है कि मौनी और सूरज 26 और 27 जनवरी को अपनी शादी से पहले की रस्में निभाएंगे और शादी के बंधन में बंध जाएंगे। मौनी रॉय की शादी दुबई या इटली में होगी। इसके अलावा दोनों का कूच बिहार में भी रिसेप्शन होगा।

जर्मनी में इलाज करा रहे हैं अनिल कपूर 
अनिल कपूर इन दिनों जर्मनी में हैं और एक बीमारी का इलाज करा रहे हैं। उन्होंने वहां से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि आज उनके ट्रीटमेंट का आखिरी दिन है और वह डॉक्टर से मिलने के लिए जा रहे हैं। अनिल कपूर ने लिखा है- 'स्नो पर एक परफेक्ट वॉक! जर्मनी में लास्ट डे। मैं अपने लास्ट ट्रीटमेंट के लिए Dr. Muller से मिलने जा रहा हूं। उनका और उनके मैजिकल टच का शुक्रगुजार हूं।' 

वरुण धवन की फिल्म भेड़िया का फर्स्ट लुक
वरुण धवन हॉरर कॉमेडी फिल्म भेड़िया में नजर आने वाले हैं। फिल्म से वरुण धवन का फर्स्ट लुक जारी हो गया है। वरुण धवन की यह फिल्म 24 नवंबर 2022 के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिलहाल इस फिल्म से वरुण धवन का पहला लुक सामने आया है। वरुण धवन का यह रूप देखने के बाद फैंस इस फिल्म को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के फर्स्ट लुक में वरुण काफी इंटेंस नजर आ रहे हैं। 

कैटरीना कैफ- विक्की कौशल की शादी 
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। शादी से पहले मेहंदी की रस्म के लिए  राजस्थान से कटरीना के लिए एक खास मेहंदी भेजी जाएगी जिसकी कीमत एक लाख रुपए है।

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी की संगीत सेरेमनी भी खास होने वाली है। संगीत सेरेमनी के लिए करण जौहर और फराह खान गेस्ट को कोरियोग्राफ करेंगे। दोनों सिक्स सेंस फोर्ट में सात फेरे लेंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।