लाइव टीवी

Chhapaak vs Tanhaji Box Office: तान्हाजी के सामने नहीं टिक पाई छपाक, दीपिका पादुकोण के लिए अहम होगा वीकेंड

Updated Jan 11, 2020 | 13:20 IST

Tanhaji Vs Chhapaak Box Office Collection: साल 2020 के बॉक्स ऑफिस पर पहली दो बड़ी फिल्में दीपिका पादुकोण की छपाक और अजय देवगन की तान्हाजी रिलीज हो गई है। जानिए इस टक्कर में किसने मारी बाजी...

Loading ...
Tanhaji Vs Chappak
मुख्य बातें
  • अजय देवगन की फिल्म तान्हाजी ने बॉक्स ऑफिस में धमाकेदार ओपनिंग की है।
  • दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक को बॉक्स ऑफिस में ठंडा रिस्पॉन्स मिला है।
  • तान्हाजी और छपाक दोनों के लिए वीकेंड काफी अहम होने वाला है।

मुंबई. साल 2020 की पहली दो बड़ी फिल्म तान्हाजी द अनसंग वॉरियर और छपाक रिलीज हो गई है। तान्हाजी में अजय देवगन लीड रोल में हैं। वहीं, छपाक में दीपिका पादुकोण लीड रोल में है।  बॉक्स ऑफिस पर साल के पहले बड़े क्लैश में तान्हाजी ने बाजी मारी है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक तान्हाजी द अनसंग वॉरियर ने पहले दिन लगभग 16 करोड़ रुपए की कमाई की है। भारत में ये फिल्म लगभग 3880 स्क्रीन्स में रिलीज हुई है। अजय देवगन की ये फिल्म 2D के अलावा 3D में भी रिलीज हुई है। 

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक छपाक ने अनुमानों के 4.33 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। छपाक भारत में लगभग 1700 स्क्रीन्स में रिलीज हुई है। तान्हाजी को विदेश में जहां 660 स्क्रीन मिले हैं। वहीं, छपाक को 460 स्क्रीन्स मिले हैं। 

इन राज्यों में टैक्स फ्री हुई थी छपाक 
दीपिका पादुकोण के जेएनयू जाने के बाद काफी विवाद हुआ था। इसके बाद सोशल मीडिया पर बायकॉट छपाक ट्रेंड करने लगा था। हालांकि, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान ने छपाक को टैक्स फ्री कर दिया था। 

पंजाब सरकार भी एसिड अटैक सरवाइवर्स के लिए छपाक की स्पेशल स्क्रीनिंग रखने वाली है। वहीं, तान्हाजी को बीजपी के कार्यकर्ता सपोर्ट कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कई जगह बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने फिल्म के फ्री टिकट भी बांटे थे। 

वीकेंड में बढ़ सकती है दोनों की कमाई
तान्हाजी और छपाक दोनों के लिए ही  की कमाई के लिए वीकेंड काफी अहम होने वाला है। तरण आदर्श के मुताबिक छपाक को वीकेंड में यदि सम्मानजनक कमाई करनी है तो दूसरा और तीसरा दिन काफी अहम होगा। 

तरण आदर्श के मुताबिक तान्हाजी को वीकेंड में माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिलेगा। इस कारण फिल्म की कमाई में इजाफा हो सकता है। छपाक को मल्टीप्लेक्स में फायदा हो रहा है। वहीं, तान्हाजी को महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य भारत में काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।      

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।