लाइव टीवी

छपाक स्टार Deepika Padukone अब रणबीर कपूर नहीं ऋषि कपूर संग करेंगी फिल्म?, पढ़ें पूरी खबर

Updated Dec 18, 2019 | 09:09 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Deepika Padukone Rishi Kapoor Upcoming Movie: छपाक स्टार दीपिका पादुकोण जल्द अपने दोस्त रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर के साथ नजर आ सकती हैं। दीपिका और ऋषि दोनों साथ में एक फिल्म कर सकते हैं...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
नीतू कपूर, ऋषि कपूर और दीपिका पादुकोण।
मुख्य बातें
  • दीपिका पादुकोण इन दिनों फिल्म छपाक के प्रमोशन में बिजी हैं।
  • फिल्म में वो एसिड अटैक सर्वाइवर की भूमिका निभा रही हैं।
  • इसी बीच दीपिका की अपकमिंग फिल्म से जुड़ी खबर सामने आ रही है।

दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी फिल्म छपाक में बिजी हैं। फिल्म में पहली बार वो एक एसिड अटैक सर्वाइवर की भूमिका निभाते हुए दिखने वाली हैं। कुछ दिन पहले ही मुंबई में दीपिका पादुकोण ने कास्ट के साथ फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया था और इसे शानदार प्रतिक्रियाएं मिली थीं। छपाक की चर्चाओं के बीच एक रिपोर्ट आ रही है कि दीपिका पादुकोण जल्द अपने दोस्त रणबीर कपूर के पिता और फेमस एक्टर ऋषि कपूर के साथ नजर आ सकती हैं। दीपिका और ऋषि दोनों साथ में एक फिल्म कर सकते हैं। 
लंबे टाइम से फिल्ममेकर लव रंजन की फिल्म में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के साथ काम करने खबरें आ रही हैं। लेकिन अबतक इसपर कोई काम शुरू नहीं हुआ है। अब मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार दीपिका, रणबीर तो नहीं लेकिन उनके पिता ऋषि कपूर के साथ नए प्रोजेक्ट में हिस्सा ले सकती हैं।

दोनों ने पहले ओम शांति ओम और लव आज कल जैसे पिछले प्रोजेक्ट्स में काम किया है। ये दोनों ही फिल्में हिट रही हैं। हालांकि अब तक दीपिका-ऋषि की इस फिल्म को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। 


आपको बताते चलें दीपिका और रणबीर कभी रिलेशनशिप में थे। हालांकि बाद में किन्हीं कारणों से ये कपल अलग हो गया लेकिन आज भी दोनों एक-दूसरे के क्लोज फ्रेंड हैं। ऋषि कपूर और नीतू कपूर जब इस साल की शुरुआत में न्यूयॉर्क में थे, तो दीपिका ने वहां जाकर उनसे मुलाकात की थी। रणबीर के माता-पिता ने भी उन्हें रणवीर सिंह के साथ शादी के लिए एक स्पेशल गिफ्ट और शुभकामनाएं दी थीं। दीपिका ने ऋषि और नीतू कपूर के साथ पोज देते हुए तस्वीरें भी शेयर की थीं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।