लाइव टीवी

Dhoom 4: दीपिका पादुकोण अब बनेंगी खलनायिका, धूम-4 के लिए यश राज फिल्म्स ने किया अप्रोच?

Updated Jan 04, 2021 | 07:29 IST

Deepika Padukone in Dhoom 4: यश राज फिल्म्स ने धूम-4 के लिए एक फीमेल खलनायक को चुनने का विचार किया है। दीपिका पादुकोण को इसके लिए अप्रोच किया गया है...

Loading ...
दीपिका पादुकोण।
मुख्य बातें
  • धूम फ्रेंचाइजी हमेशा से बॉलीवुड गलियारों में चर्चा का विषय रही है।
  • ये सीरीज अपने स्टाइलिश चेज सीक्वेंस और कुछ खूबसूरत विदेशी लोकेशनों के लिए जानी जाती हैं।
  • अब यश राज फिल्म्स ने धूम-4 के लिए एक फीमेल खलनायक को चुनने का विचार किया है।

यश राज फिल्म्स(YRF) ने आने वाले सालों में अपनी कुछ सबसे बड़ी फिल्मों को लॉन्च करने की योजना बनाई है। लेकिन अगर कोई एक फिल्म का नाम लें, जो हमेशा बॉलीवुड गलियारों में चर्चित रही है तो वह है धूम फ्रेंचाइजी। इस सीरीज की फिल्में अपने स्टाइलिश चेज सीक्वेंस और कुछ खूबसूरत विदेशी लोकेशनों के लिए जानी जाती हैं। साथ ही जब हमेशा निगेटिव कास्ट को लाने की बात आती है तो फिल्म का एक सरप्राइज फैक्टर होता है। पहले पार्ट में जॉन अब्राहम, दूसरे में ऋतिक रोशन और तीसरे में आमिर खान के साथ इसकी शुरुआत हुई।

अब सुनने को मिल रहा है कि यश राज फिल्म्स ने एक फीमेल खलनायक को चुनने का विचार किया है। ताकि वो फिल्मों में कुछ नया आदर्श बना सकें। जी हां, आपने सही सुना है। रिपोर्ट्स आ रही हैं कि दीपिका पादुकोण को इसके लिए अप्रोच किया गया है।

दीपिका पादुकोण से धूम 4 में काम करने के लिए बातचीत की जा रही हैं और इस बार एक्ट्रेस विलेन की भूमिका निभाएंगी। दीपिका पादुकोण इसके लिए उत्सुक हैं, लेकिन उन्हें अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के बीच इस फिल्म के लिए पहले डेट्स मैनेज करनी होंगी। 

इस बीच दीपिका पादुकोण, यश राज फिल्म्स के साथ मिलकर पठान के लिए काम कर रही हैं। जिसमें उनके साथ शाहरुख खान भी हैं। उनके पास शकुन बत्रा की अगली फिल्म है जिसमें सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे भी हैं। साथ ही दीपिका के पास साउथ स्टार प्रभास के साथ वाली मचअवेडेट फिल्म है। खबरें तो ये भी हैं कि एटली की मोस्ट अवेटेड अगली फिल्म में भी दीपिका मुख्य भूमिका निभाएंगी। जो कि महाभारत के किरदार द्रौपदी के जीवन पर आधारित होगी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।