लाइव टीवी

Deepika Padukone on Ranveer Singh: दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह को बताया 'बिल्ली', इस वजह से कही ये बात

Updated Apr 05, 2020 | 14:54 IST |

Deepika Padukone fun thought during lockdown: लॉकडाउन के दौरान दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट में रणवीर सिंह को 'बिल्ली' कह डाला।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Deepika Padukone calls Ranveer Singh cat
मुख्य बातें
  • दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह को कहा बिल्ली
  • सामने आई एक फनी वजह
  • लॉकडाउन के दौरान दीपिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बी-टाउन के फेवरेट कपल्स में से एक हैं। भारत में 21 दिनों का देशव्यापी लॉकडाउन है। इस दौरान दीपिका और रणवीर सोशल मीडिया पर अपने क्वारेंटाइन के दौरान की फोटोज और वीडियोज शेयर कर रहे हैं। दीपिका इस वक्त का बेहद सदुपयोग कर रही हैं। उन्होंने इस दौरान स्किन केयर से लेकर वर्कआउट और कुकिंग तक कई एक्टिविटीज की पोस्ट शेयर की। इस दौरान दीपिका का फनी साइड भी उभर के सामने आ रहा है और वे रणवीर के साथ काफी मजाक कर रही हैं।

हाल ही में दीपिका ने रणवीर को बिल्ली बता डाला। दरअसल दीपिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक पोस्ट शेयर की, जिसमें लिखा था, 'बिल्लियाँ अपना लगभग 70% समय सोने में बिताती हैं।' इस पर दीपिका ने लिखा, 'तो अब रणवीर सिंह एक बिल्ली है?' दीपिका की ये पोस्ट काफी फनी थी।

दरअसल दीपिका इंस्टाग्राम पर लॉकडाउन के दौरान अपनी प्रोडक्टिविटी के लगातार नए एपिसोड फैन्स के साथ शेयर कर उनका मनोरंजन कर रही हैं। इससे पहले दीपिका ने रणवीर की एक सोते हुए फोटो शेयर की थी। जिसमें रणवीर के माथे पर दीपिका ने 'हसबैंड' का टैग लगाया हुआ था। वहीं हाल ही में दीपिका ने रणवीर के लिए स्पेशल खाना भी बनाया था। जिसकी उन्होंने तस्वीरें शेयर की थी।

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो दीपिका और रणवीर साथ में फिल्म 83 में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप जीतने पर आधारित है। इसमें रणवीर जहां पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान कपिल देव का किरदार निभाएंगे, वहीं दीपिका उनकी पत्नी रोमी भाटिया का रोल प्ले करेंगी। ये फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस के चलते इसकी रिलीज डेट टाल दी गई है। इसके अलावा दीपिका, शकुन बत्रा की अनाम फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेती और अनन्या पांडे के साथ नजर आएंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।