लाइव टीवी

दीपिका पादुकोण ने सोते वक्त रणवीर सिंह को बनाया निशाना, माथे पर लिख डाली ये बात

Updated Apr 02, 2020 | 19:10 IST

Deepika Padukone Ranveer Singh Covid-19 Creativity: दीपिका पादुकोण इस COVID-19 लॉकडाउन का पूरा फायदा उठा रही हैं। दीपिका इन दिनों अपनी प्रोडक्टिविटी के लगातार नए एपिसोड फैन्स के साथ शेयर कर कर रही हैं....

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह।
मुख्य बातें
  • दीपिका पादुकोण इस COVID-19 लॉकडाउन का पूरा फायदा उठा रही हैं।
  • दीपिका इन दिनों इंस्टाग्राम पर अपनी प्रोडक्टिविटी के लगातार नए एपिसोड शेयर कर रही हैं।
  • दीपिका के फैन्स का इन पोस्ट्स से खूब मनोरंजन हो रहा है।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के बेस्ट कपल में से एक हैं। इन दिनों ये कपल सोशल मीडिया पर अपनी लॉक डाउन एक्टिविटी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों लगातार अपने फैन्स के लिए नए-नए अपडेट्स शेयर करते रहते हैं। वैसे दीपिका पादुकोण इस COVID-19 लॉकडाउन का पूरा फायदा उठा रही हैं। 
दीपिका इन दिनों इंस्टाग्राम पर अपनी प्रोडक्टिविटी के लगातार नए एपिसोड फैन्स के साथ शेयर कर उनका मनोरंजन कर रही हैं। अब हाल ही में दीपिका ने अपनी प्रोडक्टिविटी का निशाना पति रणवीर सिंह को बना लिया है। दीपिका ने एक फोटो शेयर की है जिसमें रणवीर सिंह सोते हुए नजर आ रहे हैं। सोते वक्त रणवीर के माते पर दीपिका ने पति नाम का टैग लगा दिया है। 


दीपिका पादुकोण ने ये फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'सीजन 1: एपिसोड 7: और जब मैं उस पर थी... @ranveersingh।' लगता है कि दीपिका की ये पोस्ट फैंस के साथ-साथ और बहन अनीशा पादुकोण को भी खूब पसंद आई है। अनीशा ने दीपिका पादुकोण की फोटो पर एक शानदार कमेंट किया है। उन्होंने लिखा था, 'अब तक का बेस्ट एपिसोड। स्क्रिप्ट राइटर प्रशंसा का पात्र है।' दीपिका और रणवीर अपने फैन्स को लॉक डाउन में भी अपडेट लेना नहीं भूल रहे हैं। कुछ दिन पहले दोनों साथ में जिम करते भी नजर आए थे। 


वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द फैन्स को दीपिका-रणवीर की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर दिखने वाली है। दोनों कबीर खान की फिल्म 83 में साथ काम कर रहे हैं। फिल्म की कहानी 1983 हुए विश्व कप की है। इसमें रणवीर क्रिकेटर कपिल देव के रोल में हैं तो वहीं दीपिका उनकी पत्नी रोमी भाटिया का किरदार निभाएंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।