लाइव टीवी

दीपिका पादुकोण ने खास अंदाज में किया रणवीर सिंह को बर्थडे विश, लिखा बेहद प्यारा नोट

Updated Jul 07, 2020 | 00:03 IST

Deepika Padukone wishes Ranveer Singh on birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने खास अंदाज में पति रणवीर सिंह को बर्थडे विश किया। उन्होंने रणवीर के लिए एक प्यारा सा नोट लिखा।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण।
मुख्य बातें
  • रणवीर सिंह का जन्म 6 जुलाई 1985 को हुआ था
  • उन्होंने सोमवार को अपना 35वां बर्थडे मनाया
  • उनके बर्थडे पर दीपिका ने एक नोट लिखा

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने सोमवार को यानी 6 जुलाई को अपना 35वां बर्थडे मनाया। सुबह से ही सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। सेलेब्स से लेकर फैंस तक ने रणवीर को अपने-अपने अंदाज में बर्थडे विश किया। रणवीर के लिए पूरा दिन तो खुशगवार रहा ही वहीं रात होते-होते उनका बर्थडे और भी खास हो गया। दरअसल, रणवीर की पत्नी दीपिका पादुकोण ने उनके लिए एक प्यारा सा नोट लिखा। उनका यह नोट फैंस को काफी पसंद आया और कुछ ही देर में इसपर लाखों लाइक्स आ गए। 

दीपिका पादुकोण ने सोमवार रात करीब 11 बजे अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपनी और रणवीर की एक खूबसूकत तस्वीर शेयर की। तस्वीरे में दोनों खुलकर हंसते हुए नजर आ रहे हैं। दीपिका ने लिखा, 'मेरी जिंदगी की रोशनी। मेरे यूनिवर्स का केंद्र। मैं तुम्हारे अच्छे स्वास्थ्य और मन की शांति की कामना करती हूं। बाकी मैं तुम्हें व्यक्तिगत रूप से बताऊंगी!' बता दें कि फैंस सुबह से ही दीप‍िका के सोशल मीड‍िया पर विश करने का इंतजार कर रहे थे। फैंस को इंतजार इसीलिए भी था क्योंकि दीपिका से पहले उनकी बहन अनीशा ने अपने जीजाजी रणवीर को बर्थडे विश कर दिया था।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह साल 2018 में इटली में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी रचाई थी। दोनों की जोड़ी काफी चर्चा में रहती है। दीपिका और रणवीर 'रामलीला' और 'बाजीराव मस्तानी जैसी' फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं और अब एक बार स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। दोनों ही कबीर खान की अपकमिंग फिल्म '83' में पर्दे पर नजर आएंगे। इस फिल्म में रणवीर पूर्व कप्तान कपिल देव के किरदार में दिखाई देंगे जबकि दीपिका उनकी पत्नी रोमी भाटिया के रूप में नजर आएंगी। यह फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, मगर लॉकडाउन के चलते इसकी रिलीज डेट टाल दी गई।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।